Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Khatima brother sister died thunder
फोटो सोशल मीडिया

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर

खटीमा में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से भाई-बहन की गई जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम

Khatima brother sister died thunder: खेत में धान की रोपाई करते समय हुआ यह हृदयविदारक हादसा, परिवार में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल….

Khatima brother sister died thunder
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र से एक बड़ी हृदय विदारक खबर सामने आ रही है जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई बहन की मौत हो गई। इस दुखद घटना से जहां मृतक भाई बहनों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे गांव में भी सन्नाटा पसर गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : हाईवे पर सड़क से बाहर खाई की तरफ लटकी बस यात्रियों में मची चीख पुकार

Khatima saijana News Today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार खटीमा के सैजना निवासी 19 वर्षीय सुमित राणा और उसकी 24 वर्षीय बहन सुहावनी राणा सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे। साथ में उनकी मा संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में दोनों को तुरंत खटीमा उप जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवो का खटीमा अस्पताल में ही पोस्टमार्टम किया गया बिजली गिरने की इस दुखद घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार हिमांशु जोशी का कहना है कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा। इस हृदय विचारक घटना के बाद से मृतकों के घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का जमावड़ा लग गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand monsoon rain alert: उत्तराखंड में 24 व 25 जून को होगी भारी बारिश, आरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN


UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder: Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top