UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग
उत्तराखण्ड : हाईवे पर सड़क से बाहर खाई की तरफ लटकी बस यात्रियों में मची चीख पुकार
1 min read
Rudraprayag Bus accident: बोलेरो वाहन को बचाने के प्रयास मे खाई की तरफ लटकी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, चालक की सूझबूझ से बची 30 जिंदगियां……….
Rudraprayag Bus accident: उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा के दौरान हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे ही एक भयावह हादसे की खबर रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आ रही है जहाँ पर महाराष्ट्र के 30 यात्रियों से भरी बस एक बोलेरो वाहन को बचाने के प्रयास में खाई की तरफ लटक गई जिससे यात्रियों की चीख पुकार मच गई और राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 2 घंटे तक बाधित रहा। वो तो गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, मासूम की गई जिंदगी
Rudraprayag Road accident News प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से आए 30 यात्रियों से भरी बस केदारनाथ की यात्रा करने के दौरान करीब 8:00 बजे सोनप्रयाग से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी लेकिन जैसे ही बस सुबह करीब 10 बजे रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गुप्तकाशी से आगे सेमीधार पहुँची तो विपरीत दिशा आ रहे एक मैक्स वाहन को पास देते समय बस अनियंत्रित हो गई और बस के दोनों अगले टायर सड़क से बाहर निकलकर 500 मीटर गहरी खाई की तरफ आ गए जबकि बस का मध्य हिस्सा और पिछला हिस्सा सड़क किनारे पर बने पैराफिट में अटक गया जिससे बस मे सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई लेकिन बस चालक ने सभी को धैर्य से काम लेने और शांत रहने को कहा इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य वाहन संचालकों और स्थानीय लोगों ने बस में सवार सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा और उन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से लकड़ी के तख़्ते और गुटके के सहारे बस को वापस सड़क पर खडा किया। इस दौरान करीब दो घण्टे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोपहर 12:30 बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस तरह बस चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
