Connect with us
UTTARAKHAND news: chanchal mehra and chatur mehra twins brother Nainital agniveer Bharti became army soldier Nainital agniveer Bharti

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ के दो जुड़वां भाई एक साथ फौज में हुए भर्ती…. दोनों में गजब का जज्बा

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: पहाड़ के दो जुड़वां भाई एक साथ फौज में हुए भर्ती…. दोनों में गजब का जज्बा

1 min read

Nainital agniveer Bharti: मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के अधौडा गांव के रहने वाले हैं चतुर महरा और चंचल महरा, पिता करते हैं खेती-बाड़ी….

Nainital agniveer Bharti
देवभूमि उत्तराखंड के होनहार युवाओं ने अपनी सफलता से यह साबित किया है कि पहाड़ के लोग भी किसी से काम नहीं। उत्तराखंड की भूमि से ऐसे–ऐसे होनहार युवा सामने आ रहे हैं जो अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही दो होनहार जुड़वा भाइयों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बचपन से ही एक दूसरे का कदम से कदम मिलाकर हर काम किया और अब कुछ ऐसा कर दिखाया है जो वाकई अपने आप में किसी कीर्तिमान से काम नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के अधौडा गांव के रहने वाले जुड़वा भाई चतुर महरा और चंचल महरा की। आज दोनों भाई भारतीय सेना के अग्निवीर में भर्ती हो गए है। आपको बता दे दोनो भाइयों ने पहले ही प्रयास में अग्निवीर में सफलता हासिल की है। चतुर और चंचल महरा के पिता चंदन सिंह महरा गांव में ही खेती और किसानी का काम करते हैं। दरअसल चतुर महरा और चंचल महरा के बड़े भाई नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2023 में रानीखेत में अग्निवीर की भर्ती आई थी, जिसमें नंदन के तीनों भाइयों ने इस भर्ती में हिस्सा लिया। हालांकि उनके एक भाई हेम महरा मेडिकल से बाहर हो गए थे। लेकिन चतुर महरा और चंचल महरा ने एक साथ ही मेडिकल क्वालीफाई किया।
(Nainital agniveer Bharti)

यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तराखंड बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रवर और धीरज ने जीता रजक पदक…

आपको बता दे चतुर महरा और चंचल महरा का बचपन बड़ा ही रोमांचक था, वह दोनों बचपन से ही होनहार थे। दोनों भाइयों ने गांव के सरकारी स्कूल से एक साथ ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा शुरू की। प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने के बाद दोनो भाइयों ने अपनी माध्यमिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज अधौडा से पूरी की। दोनों भाइयों का सपना आर्मी में जाने का था, लेकिन गांव में तैयारी करने के लिए उचित संसाधनों का अभाव था। बावजूद इसके दोनों भाइयों ने हिम्मत नहीं हारी और अपने सपने को साकार करने के लिए पहाड़ के पथरीले और पगडंडी वाले रास्तों के सहारे अभ्यास करने लगे। अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत दोनों भाइयों ने पहले ही प्रयास में अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल की। सेना में चयनित होने के बाद दोनों भाइयों का कहना है की सेना भर्ती रैली में परिश्रम के माध्यम से ही सफलता मिलती है। वही उनका कहना है कि उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने परिजनों से प्रेरणा मिली है और साथ ही गांव के कुछ लोग उनके मार्गदर्शन बने। उनके परिवार वाले उनकी सफलता को लेकर बड़े ही खुश है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज अधौडा के शिक्षकों ने भी दोनो भाइयों की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई और अपनी शुभकामनायें दी हैं।
(Nainital agniveer Bharti)

यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड में होने जा रही है पुरुष होमगार्डो की भर्तियां युवा रहें तैयार…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top