Connect with us
Uttarakhand News: Recruitment of male homeguard bharti in 2023. Youth will be ready. Uttarakhand Homeguard Bharti 2023

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Homeguard Bharti 2023: उत्तराखंड में होगी पुरुष होमगार्डो की भर्ती युवा रहें तैयार…

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand Homeguard Bharti 2023: उत्तराखंड में होगी पुरुष होमगार्डो की भर्ती युवा रहें तैयार…

1 min read

Uttarakhand Homeguard Bharti 2023: , शासन को भेजा गया है प्रस्ताव, जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद, फिर होंगी 300 पुरुष होमगार्ड्स की भर्ती…

Uttarakhand Homeguard Bharti 2023
उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। जी हां, खबरों के मुताबिक राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश में पुरुष होमगार्ड की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस भर्ती को मंजूरी देने के लिए इसका प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। आपको भर्ती से संबंधित जानकारी देते हुए बता दे कि प्रथम चरण में 300 पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही भर्ती के नियमों में भी बदलाव किए जा सकते है।
(Uttarakhand Homeguard Bharti 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: इन राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा अब गेहूं चावल…. सरकार के आए नए नियम

Uttarakhand Home guard vacancy 2023 दरअसल प्रदेश में अभी होमगार्ड के 6411 पद स्वीकृत है, जिसमे से 5600 से अधिक होमगार्ड मौजूदा समय में तैनात है। बता दे कुछ समय पूर्व राज्य सरकार ने 300 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई थी। इस प्रकार अभी भी इनके 500 से अधिक पद रिक्त है। जिसको देखते हुए जिलों से लगातार होमगार्ड की मांग शासन से की जा रही है। अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती करने के लिए शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए मानक तय किए जा रहे है, लेकिन यह मानक महिला कर्मियों से थोड़ा भिन्न होंगे। जिसमे शैक्षिक योग्यता व शारीरिक माप के मानकों में बदलाव किए जा सकते है। बता दे अभी शासन स्तर पर इस पर कारवाई की जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है की जिलों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अभी कितने होमगार्ड कार्य कर रहे हैं और इनकी जरूरत कहां-कहां पर है। इसके बाद इन पदों को स्वीकृति दी जाएगी।
(Uttarakhand Home guard vacancy 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सफर से पहले कोटद्वार दिल्ली ट्रेन का नया टाइम टेबल जरूर देख लीजिए

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top