उत्तराखण्ड
उत्तराखंड का बड़ा मान, डा. माधुरी बड़थ्वाल को मिला पद्मश्री सम्मान, जानिए इनके विषय में विशेष
Published on
By
वर्ष 2022 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस बार उत्तराखंड के चार वाशिंदों को इन सम्मानों से नवाजा जाएगा। जिनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अतिरिक्त ओलंपियन वंदना कटारिया, संगीतकार डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल और समाजसेवी बसंती देवी के नाम शामिल हैं। बात अगर संगीतकार डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल की करें तो माधुरी वर्षों से उत्तराखंड के लोक संगीत के संरक्षण और प्रचार के लिए कार्य कर रही है। सबसे खास बात तो यह है कि वह आल इंडिया रेडियो नबीबाजाद में पहली महिला संगीतकार रह चुकी है और यही से उन्होंने लोकगीतों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार का कार्य शुरू किया। बता दें कि मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली माधुरी वर्तमान में महिलाओं को गायन, वादन में प्रेरित करने के साथ ही उन्हें संगीत का प्रशिक्षण भी दे रहीं हैं। उनके पद्मश्री पुरस्कार के चयनित होने पर समूचे उत्तराखण्ड में खुशी का माहौल है।(Madhuri Barthwal Padma Shri)
यह भी पढ़ें- केंद्र ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शहीद CDS बिपिन रावत को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान
बता दें कि मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लाक के चाय दमराड़ा निवासी डा. माधुरी बड़थ्वाल को पद्मश्री पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में राजधानी देहरादून के बालावाला में रहने वाली माधुरी के पिता चंद्रमणि उनियाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। बता दें कि बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाली माधुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लैंसडौन से प्राप्त की। यही से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्होंने राजकीय इंटर कालेज लैंसडौन में संगीत शिक्षिका के रूप में अपना कार्य शुरू किया। तदोपरांत इलाहाबाद संगीत समिति से संगीत का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से संगीत में डिग्री तथा रुहेलखंडी यूनिवर्सिटी से हिंदी में एमए किया। जिसके बाद वर्ष 2007 में गढ़वाल विश्वविद्यालय से उन्होंने पीएचडी की उपाधि हासिल की। सबसे खास बात तो यह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्ष 2019 में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें– Video: देवभूमि उत्तराखंड की झांकी ने राजपथ पर बढ़ाई शोभा, पहाड़ी टोपी में नजर आए PM मोदी
5 died spot in marriage bolero fell into ditch lohaghat ghat road NH champawat uttarakhand latest...
car felt into ditch Uttarkashi marriage women mamta devi died on the spot Uttarakhand news live...
Haldwani Ranibagh Bhimtal Road partially closed till December 15 in morning time latest update status uttarakhand...
Banbhulpura railway encroachment case, hearing postponed in Supreme Court haldwani uttarakhand breaking news today: बनभूलपुरा रेलवे...
new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi...
Legal notice to Garhwali singer Priyanka Meher, Swami ji please song of Urgam Valley chamoli uttarakhand...