Connect with us
Uttarakhand news: martyr CDS Bipin Rawat will get Padma Vibhushan award 2022.

Home / उत्तराखण्ड / केंद्र ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शहीद CDS बिपिन रावत को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान

उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

केंद्र ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शहीद CDS बिपिन रावत को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान

1 min read

Padma Award 2022: देश के पहले सीडीएस शहीद बिपिन रावत की देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता को भारत सरकार का सलाम, मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान…

उत्तराखण्ड सहित समूचे देश के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां केन्द्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। बात अगर पद्म विभूषण पुरस्कार की करें तो सरकार द्वारा वर्ष 2022 में चार लोगों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। इनमें देश के पहले चीफ़ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह, राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे को भी 2022 के पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। (Padma Award 2022)
यह भी पढ़ें- सीडीएस बिपिन रावत की भतीजी बनी शूटिंग में नेशनल चैंपियन, निधन की खबर से थी अनजानUttarakhand news: martyr CDS Bipin Rawat will get Padma Vibhushan award 2022.

बता दें कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे और बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 सैन्य अधिकारी शहीद हो गए थे। बताते चलें कि पद्म विभूषण भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।(Padma Award 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीडीएस बिपिन रावत के चाचा करेंगे उनके पहाड़ में घर बनाने का सपना पूरा

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top