Connect with us
IAS MANOJ PANT Berinag Pithoragarh uttarakhand west bengal chief secretary CS
फोटो सोशल मीडिया

उत्तराखण्ड

IAS MANOJ PANT Uttarakhand: पिथौरागढ़ के मनोज पंत बने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव

IAS MANOJ PANT uttarakhand: मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रहने वाले हैं आईएएस मनोज पंत, बनाए गए पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया…

IAS MANOJ PANT uttarakhand: देवभूमि उत्तराखण्ड के होनहार वाशिंदे आज चहुंओर अपनी काबिलियत का परचम लहराकर समूचे देश प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। आए दिन हम आपको राज्य के इन होनहार वाशिंदों की सफलताओं की खबरों से रू-ब-रू कराते रहते हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर समूचे प्रदेश का मान बढ़ाया हों। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार वाशिंदे से रूबरू कराने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया के पद पर आसीन होने जा रहे हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र के रहने वाले आईएएस अधिकारी मनोज पंत की, जिन्हें पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके गृह क्षेत्र में भी खुशी व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: नैनीताल निवासी सुधांश को मिली राजस्थान के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

IAS MANOJ PANT Berinag Pithoragarh आपको बता दें कि 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पंत को उनके अनुभव एवं विशेषज्ञता के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पूर्व बंगाल के 24 परगना सहित तमाम जिलों के जिलाधिकारी की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाले आईएएस मनोज पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। वर्ष 2009 में उन्हें तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का निजी सचिव भी बनाया गया था। वह भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव एवं वित्त विभाग में अहम भूमिका निभाने के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं। बताते चलें कि उन्होंने तत्कालीन रुड़की विश्वविद्यालय (अब आईआईटी रुड़की) से मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से भी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। Ias Manoj pant West Bengal CS 

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के कमल पंत बने बंगलूरू के न‌ए पुलिस कमिश्नर, गौरवान्वित हुआ समूचा प्रदेश..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!