Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Kafal price Uttarakhand per kg
फोटो सोशल मीडिया

उत्तराखण्ड विशेष तथ्य

स्वास्थ्य

उत्तराखंड: पहाड़ी फलों का राजा छाया है बाजार में, बिक रहा है 400 रुपए किलो तक…

Kafal price Uttarakhand per kg: पहाड़ी फलों के राजा के बढ़े तेवर, बाजार में बिक रहा 300-400 रुपये किलो से ऊपर, अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हैं दाम, जंगल की आग ने किया आम आदमी की पहुंच से काफी दूर……….

Kafal price Uttarakhand per kg: उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते प्रदेश सीमित संसाधनों में सिमटा हुआ है लेकिन इसके साथ ही प्रकृति ने राज्य को कुछ ऐसे अनमोल निशुल्क उपहार भी प्रदान किए हैं जो हमारे शरीर के लिए किसी वरदान से कम नही है। उन्हीं निशुल्क उपहारों में से एक औषधीय गुणों से युक्त पारंपरिक फल काफल भी है जिसे पहाड़ी फलो का राजा कहा जाता है। जंगलों में लगी आग के कारण सिर्फ हजारों हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख ही नहीं हुई बल्कि उत्तराखंड के लोकप्रिय फल काफल के पेड़ों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है जिसके चलते बाजार मे काफल की कीमतों मे भारी उछाल आया है और यह निशुल्क फल आजकल बाजारों में 300-400 रुपये प्रति किलो से भी अधिक कीमत पर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें- Kafal Fruit stories Hindi: काफल से जुड़ी कहानी है बड़ी भावुक: काफल पाको मी नी चाखो

uttarakhand Kafal fruit बता दें आकर मे छोटा सा दिखने वाला काफल आजकल अपने अधिक दामों के चलते बाजारों मे लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि गर्मियों के सीजन में मिलने वाला यह पहाड़ी फल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है यही वजह है कि 300-400 रुपये प्रति किलो से भी अधिक कीमत पर बिकने वाले इस महंगे फल को लोग खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kafal fruit in uttarakhand: देवभूमि का अमृत है काफल अल्सर जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण इलाज

उत्तराखंड का राजकीय फल है काफल:-

उत्तराखंड का लोकप्रिय फल काफल गहरे लाल रंग का जंगली फल होता है जो अक्सर गर्मियों के दौरान जंगलों में उगता है यह फल स्वाद में खट्टा मीठा होता है। इतना ही नहीं इसको पहाड़ी लोग पिशे हुए नमक के साथ बड़े चाव से खाते है। काफल में तमाम औषधीय गुण होने से इसे उत्तराखंड के राजकीय फल का दर्जा प्राप्त है। काफल सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश समेत नेपाल में भी पाया जाता है।

काफल खाने के फायदे Kafal Fruit Benifits:-

  • 1) काफल विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
  • 2) पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: काफल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
  • 3) प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना: इसमें विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक है और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  • 4) एंटीऑक्सीडेंट गुण : काफल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रैडिकल्स को कम करते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
  • 5) हृदय स्वास्थ्य : इसमें पोटेशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।
  • 6) त्वचा के लिए फायदेमंद : काफल में विटामिन ई और सी होता है, जो त्वचा की चमक और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
  • 7) आयरन की आपूर्ति : इसमें आयरन भी पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है और एनीमिया की समस्या को दूर करता है।
    8) मधुमेह नियंत्रण: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- kafal fruit benefits Hindi: उत्तराखंड काफल के फायदे

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड विशेष तथ्य

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN


UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder: Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top