Home / उत्तराखण्ड / Kafal Fruit stories Hindi: काफल से जुड़ी कहानी है बड़ी भावुक: काफल पाको मी नी चाखो
उत्तराखण्ड पहाड़ी गैलरी
Kafal Fruit stories Hindi: काफल से जुड़ी कहानी है बड़ी भावुक: काफल पाको मी नी चाखो
1 min read
Kafal Fruit stories Hindi: काफल से जुड़ी कहानी में चिड़िया बयां करती है अपना दुःख
उत्तराखंड का सर्वाधिक स्वादिष्ट फल काफल तो आपने जरूर खाया होगा लेकिन शायद उससे जुड़ी भावुक करने वाली कहानी आपको पता नहीं होगी दरअसल यह कहानी एक मां बेटी से जुड़ी है जो अपनी बेटी पर काफल कम होने के संदेह से अपनी बेटी की मार -मारकर उसकी ह्त्या कर देती है ।बहुत समय पहले की बात है जब उत्तराखंड के एक गाँव मे एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी और दोनों मां बेटी एक दूसरे का एकमात्र सहारा थी। आपको बता दे मां खेती कर किसी तरह घर का खर्च चलाती थी और इतना ही नही जब गर्मियों का मौसम आता था तो उत्तराखंड में मौजूद काफल के पेड़ का काफल से लभालभ भर जाते थे तो इन्हीं का फलों को तोड़कर महिला उन्हें बाजार मे बेचा करती थी। एक दिन जब मां जंगल से काफल तोड़कर घर लाई तो बेटी की इच्छा काफल खाने की करी किंतु माँ ने उन्हें बेचने की बात कहकर काफल को स्पर्श करने से बेटी को इंकार कर दिया और का फल की टोकरी बाहर आंगन के एक कोने में रखकर बेटी को काफलो की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपकर खुद खेतों में काम करने चली गई।
यह भी पढ़िए:Khubani Fruit Benifits Hindi: खुबानी/खुमानी के फायदे इन बिमारियों में असरदार..
दिन का समय था धूप धीरे-धीरे तीव्र होने लगी और काफल सूखकर कम होने लगे क्योंकि काफल मे पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वह धूप मे सिकुड़ जाते है और ठण्ड मे फिर से फूल जाते है। मां जब खेत से काम कर कर लौटी तो उसकी बेटी सोई हुई थी। आपको बता दे जैसे ही माँ थकान मिटाने के लिए बैठी तो उसका ध्यान काफलो की तरफ गया उसने जैसे ही काफलों की टोकरी देखी तो उसे काफल बहुत कम लगे क्योंकि वह धूप से सिकुड़ चुके थे। गर्मी में खेत में काम कर और भूख लगने के कारणवश वह महिला पहले से चिड़चिड़ी हो रखी थी और इसके साथ ही उसे का फल कम मात्रा में दिखाई देने से काफी ज्यादा क्रोध उत्पन्न हो जाता है और वह माँ अपनी बेटी को उठाकर उस से पूछती है की काफल तूने खाये? बेटी इस बात से इंकार कर देती है की नही माँ मैंने तो यह चखे भी नही इस पर माँ कहती है कि तो फिर यह काफल काम कैसे हुए? माँ ने कहते कहते अपनी बेटी की पिटाई शुरू कर दी और बेटी की एक बात ना सुनी । इतना ही नहीं बेटी रोते-रोते हुए भी एक ही बात बार-बार कहती रहती है की मां मैंने नही चखे लेकिन मां तब भी उसे मारती रहती है और मार -मारकर उसकी बेटी अधूरी हो जाती है जिसके कुछ ही क्षणों पश्चात उसकी मृत्यु हो जाती है। इतना ही नहीं धीरे-धीरे जब माँ का क्रोध शांत होता है तो उसे अपनी गलती का आभास होने लगता है और वह अपनी बेटी को गोद में उठाकर माफी मांगती है और खूब सहलाती है, सीने से भी लगाती है लेकिन तब तक उसके प्राण जा चुके होते है। यह देखकर उसकी मां तिलमिला उठती है और अपने प्राण भी स्वयं त्याग देती है। ऐसा कहा जाता है की मरने के पश्चात वह दोनों मां बेटी पक्षी बन गई थी और इतना ही नहीं जब भी गर्मियों में काफल पकते हैं तो एक पक्षी बड़े ही करुण भाव से गाता है ( काफल पाको मीन नी चाखो) जिसका अर्थ होता है की काफल पके है लेकिन मैंने नहीं चखे है। तभी दूसरा पक्षी चित्कार करता है (पुर पुतई पूर पूर अर्थात पूरे है बेटी पूरे है ) । यही वजह है की यह कहानी लोगों को बहुत भावुक कर देती है ।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand IAS IFS transfer: उत्तराखण्ड 11 IAS IFS अधिकारियों के बंपर तबादले
1 min read Uttarakhand news today uttarakhand IAS IFS transfer 2026 uttarakhand breaking news today uttarakhand IAS Transfer today: उत्तराखण्ड…
Read More
Dehradun news today: देहरादून जिला कारागार में बंद कैदी की चली गई जिंदगी
1 min read Dehradun news live Uttarakhand news today uttarakhand hindi news live uttarakhand news today सुद्धोवाला जेल में बंद…
Read More
Chamoli News today: चमोली पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलवा
1 min read Chamoli News today uttarakhand breaking news live today uttarakhand news today chamoli landslide breaking news live: पोखरी…
Read More
CJP PROTEST: NEET विवाद के बीच NTA में बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी नौकरी से बाहर
1 min read |NTA Fires 47 Officials Amid NEET Paper Leak Row, Modi Government Takes Major Action| Delhi CJP Protest|…
Read More
Chamoli News today: चमोली आदित्य नेगी हत्याकांड में नया मोड़ संदिग्ध युवक गिरफ्तार
1 min read Chamoli News today aaditya negi murder case chamoli urgam ghati उर्गम घाटी के आदित्य नेगी हत्याकांड में…
Read More
Himachal landslide accident today: हिमाचल लाहौल चलती गाड़ी पर गिरे बोल्डर 13 की मौत
1 min read Himachal Pradesh news today Himachal taxi accident today Himachal landslide news today Lahaul Spiti landslide accident लाहौल-स्पीति…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
