Connect with us
Almora Haldwani Diversion Plan Kwarab Road Condition
Image : Devbhoomi darshan ( Almora Haldwani Diversion Plan)

Home / ALMORA NEWS / अल्मोड़ा हल्द्वानी क्वारब पुल पर भूस्खलन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन प्लान रहेगा लागू

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

अल्मोड़ा हल्द्वानी क्वारब पुल पर भूस्खलन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन प्लान रहेगा लागू

1 min read

Almora Haldwani Diversion Plan     :  NH-109 अल्मोड़ा-हल्द्वानी (क्वारब) मार्ग हेतु बनाया गया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Almora Haldwani Diversion Plan Kwarab Road Condition     : अल्मोड़ा क्वारब पुल के पास भू-स्खलन/भू-धसाव ज़ोन बन जाने व समय-समय पर मलबा बोल्डर सड़क में गिरने के कारण मार्ग में जान-माल / सड़क दुर्घटना की सुरक्षा के दृष्टिगत गैर जनपद से आने जाने वाले भारी माल वाहक वाहनों के आवागमन से बढ़ते दबाव के दृष्टिगत निर्विघ्न यातायात प्रबंधन हेतु नगर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था हेतु निम्नानुसार दिनांक-29.06.2025 से अग्रिम आदेश तक यातायात नियम लागू किये जाते हैं:

यह भी पढ़े :Almora Kwarab Road Condition: अल्मोड़ा हल्द्वानी -क्वारब हाईवे 3 जुलाई तक रात में बंद

1- बागेश्वर / कौसानी / सोमेश्वर से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन – कौसी से मजखाली via रानीखेत होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

2- पिथौरागढ़ / धारचूला / दन्या से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन – बाडेछीना, दन्या-सुवाखान-लमगड़ा via शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

3- अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन – बेस तिराहा-पाण्डेखोला-कौसी via रानीखेत होते हुए व  सिकुड़ाबैंड लमगडा via शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top