Connect with us
kumaon dwar mahotsav 2023

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में होने जा रहा है कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन बॉलीवुड कलाकार भी करेंगे शिरकत

kumaon dwar mahotsav 2023: हल्द्वानी में नजर आएंगे फिल्मी सितारे लगेंगे पहाड़ी भोजन के स्टाल 

कुमाऊं की सभ्यता एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगामी 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक हल्द्वानी में पहले कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों के साथ ही बालीवुड कलाकार भी शिरकत करेंगे। बताया गया है कि यह आयोजन कृष्णा फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्डी भजन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता, एपण प्रतियोगिता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने के लोक गायकों द्वारा भी इस महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।(Kumaon Dwar Mahotsav 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की कविता रावत सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

बता दें कि हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में होने जा रहे इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज एवं माता मंगला को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के मुताबिक इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य यहां की स्थानीय बोली भाषा, लोक कला, लोक संस्कृति एवं खानपान को बढ़ावा देना है। इसके जरिए स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए महोत्सव में पहाड़ी उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन वालीवुड स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखण्ड से जुड़े वालीवुड कलाकार शिरकत करेंगे।(kumaon mahotsav 2023)

यह भी पढ़ें- UFMA 2022: लोकगायिका खुशी जोशी को इस गीत के लिए मिलेगा सर्वश्रेष्ठ गायिका का सम्मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!