Connect with us
Uttarakhand news: Kavita Rawat football championship of Chamoli district

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की कविता रावत सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड की कविता रावत सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

1 min read

Kavita Rawat football championship: चमोली की कविता रावत ने बढ़ाया प्रदेश का मान सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुई चयनित

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। सरकारी गैर सरकारी नौकरी के साथ ही नृत्य के मंच से लेकर खेल के मैदान तक उत्तराखंड की बेटियां अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं चमोली जिले की कविता रावत से जिनका चयन 27 वी सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कविता की इस उपलब्धि पर जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।(Kavita Rawat football championship)
यह भी पढ़िए: चमोली की बबीता जोशी और उनके पति मुकेश चंद राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयनित

चमोली के जिला फुटबॉल संघ से मिली जानकारी के अनुसार चमोली निवासी फुटबॉल खिलाडी कविता रावत पुत्री हरी सिंह का चयन 27वीं सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंम्पियनशिप के लिए हुआ है। बता दें कि यह चैम्पियनशिप हल्द्वानी के गोलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में 09 अप्रैल 2023 तक चलेगी। इस संबंध में कोच तनवीर अहमद ने बताया कि फुटबॉल खिलाडी कविता का चयन रुदरपुर मे आयोजित स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता से हुआ। इसके बाद 09 मार्च 26 मार्च तक काशीपुर में आयोजित कैंप से उत्तराखंड की नेशनल टीम के लिए चयनित हुई। गौरतलब हो कि 27 मार्च से सीनियर नेशनल चैंम्पियनशिप शुरू हुई थी जो 09 अप्रैल तक चलेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top