Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में लंगूर का आतंक पर्यटक को उधेड़ा बुरी तरह, लोगों में मची भगदड़

Nainital Langur attack Woman: नैनीताल में लंगूरों का आतंक, राह चलते लोगों पर कर रहे हमला, लंगूर के हमले से एक पर्यटक महिला हुई बुरी तरह से लहूलुहान………..

Nainital Langur attack Woman: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कृषक परिवारों की खेती के ये जंगली जानवर अब लोगों पर भी हमला करने लगे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही इन जानवरों का शिकार अब पर्यटक भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रहा है जहां लंगूरों के एक समूह ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर दिया, लंगूरों के इस हमले में एक महिला पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गई। इस घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और अब पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी नैनीताल की सड़कों पर अकेले निकलने से डर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मां पूर्णागिरी के दर्शनों को जा रहे श्रृद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 मासूमों सहित 11 की मौत

tourist place nainital news
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के मल्लीताल मस्जिद के चौराहे पर बीते रोज लंगूरों ने काफी हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लंगूरों के समूह का यह तांडव तब शुरू हुआ जब एक लंगूर के बच्चे को बिजली के तारों से करंट लग गया जिससे वह अचेत हो गया इसे देखकर बाकी लंगूर भी असहज हो गए और इधर-उधर दौड़ने भागने लगे। इसी दौरान अचानक से एक भीमकाय लंगूर ने मस्जिद से पार्किंग की तरफ जाते मार्ग में दिल्ली से आई एक महिला पर्यटक पर छलांग लगा दी। जिससे महिला दीवार पर जा गिरी और उसके सिर से खून निकलने लगा। इस घटना को देखकर वहां पर मौजूद सभी लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने महिला के सिर को दुपट्टे से बांधकर बह रहे खून को रोका और महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि घायल महिला पर्यटक को काफी चोटें आई हैं और उसके सिर पर छह टांके लगाए गए हैं। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बड़ी संख्या में मुस्तैदी से तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के जवान भी लंगूरों के हमले से खुद को बचाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी सतर्क होकर चलने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें- चंपावत : बनबसा में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, 2 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!