Connect with us
kalpana devlal Pithoragarh mayor result
फोटो सोशल मीडिया kalpana devlal Pithoragarh mayor result

उत्तराखण्ड

Pithoragarh mayor result: कल्पना देवलाल बनी पिथौरागढ़ नगर निगम की पहली मेयर

kalpana devlal Pithoragarh mayor result: पिथौरागढ़ में बजी भाजपा की घंटी, करीबी मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका ऋषेद्र महर को दी शिकस्त….

kalpana devlal Pithoragarh mayor result: उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। लगातार चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच पहली बार नगर निगम बने पिथौरागढ़ को पहला मेयर मिल गया है।‌ क़रीबी मुकाबले में भाजपा की कल्पना देवलाल ने विजयश्री हासिल कर पिथौरागढ़ नगर निगम के पहले मेयर बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है‌। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका ऋषेद्र महर को 17 वोटों से शिकस्त दी।‌ हालांकि पहले मतगणना के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका ऋषेद्र महर को विजयी घोषित किया गया। जिस पर भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों द्वारा दुबारा मतगणना की मांग की गई। दुबारा मतगणना होने पर भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल को विजयी घोषित किया गया। चौथे चरण में दुबारा मतगणना के बाद भाजपा की कल्पना देवलाल को 9466, निर्दलीय मोनिका ऋषेद्र महर को 9449 मत मिले जबकि कांग्रेस की
अंजू लुंठी को 3389 वोटों से संतोष करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Srinagar nagar nigam election result: आरती भंडारी ने मारी बाजी श्रीनगर को मिला पहला मेयर

बेरीनाग नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी हेमा पंत और डीडीहाट नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश चुफाल ने जीत दर्ज की है. वहीं, गंगोलीहाट नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी विमल रावल ने जीत का परचम लहराया है। मुनस्यारी नगर पंचायत में निर्दलीय राजेन्द्र सिंह पांगती बने अध्यक्ष। धारचूला नगर पालिका परिषद कांग्रेस की शशि भूपेंद्र थापा ने मारा मैदान।
यह भी पढ़ें- Almora municipal election result: अजय वर्मा बने अल्मोड़ा नगर निगम के पहले मेयर

पिथौरागढ़ नगर निगम ये बने पार्षद:-
# न्यू बजेटी वार्ड 02 से नवीन लाल वर्मा पार्षद बने.
# निराडा वार्ड 03 से त्रिलोक सिंह महर पार्षद बने.
# कुमौड़ वार्ड 04 से नीतू टम्टा पार्षद बनी.
# पियाना वार्ड 05 से राजेंद्र कुमार पार्षद बने.
# टकाना कॉलोनी वार्ड 06 से विक्रम वाल्मीकि पार्षद बने.
# शिव विहार वार्ड 07 से भूपेंद्र सिंह पार्षद बने.
# लिन्ठयूड़ा वार्ड 08 से राहुल लुन्ठी पार्षद बने.
# जाखनी वार्ड 09 से महेंद्र कुमार पार्षद बने.
# भाटकोट वार्ड 11 से डेरिक वाटसन पार्षद बने.
# रई वार्ड 12 से मोनू चौसाली पार्षद बने.
# चंद्रभागा वार्ड 16 से ललिता जोशी पार्षद बनी.
# ढुंगखानी वार्ड 17 से कमलेश जोशी पार्षद बने.
# कुजोली वार्ड 21 से पुष्पा उप्रेती पार्षद बनी.
वार्ड नंबर 22 पवन कुमार पाटनी पार्षद बने।
यह भी पढ़ें- Chamoli municipal election result: चमोली जिले में कांग्रेस ने मारी बाजी, सभी रिजल्ट घोषित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!