Chamoli municipal election result: चमोली जिले की दस में से सिर्फ 02 ही सीटें जीत पाई भाजपा. 02 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा. 06 सीटों पर कांग्रेस की जीत।
Chamoli municipal election result चमोली जिले में नगर निकाय की कुल 10 सीटों में से भाजपा सिर्फ कर्णप्रयाग और गोपेश्वर सीट ही जीत पाई है जबकि थराली , गैरसैंण , गौचर , जोशीमठ, नंदप्रयाग , नंदानगर घाट की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है ।वहीं पीपलकोटी और पोखरी में निर्दलीय ने बाजी मार ली है।
यह भी पढ़ें- Pauri municipal election result: पौड़ी से निर्दलीय हिमानी नेगी बनी नगर पालिका अध्यक्ष
यहां देखिए विस्तृत परिणाम ये बने अध्यक्ष Chamoli municipal election nikay chunav counting result:-
कर्णप्रयाग – कर्णप्रयाग नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह ने जीत दर्ज की।
गोपेश्वर -गोपेश्वर नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत उर्फ बबलू 615 वोटों से जीते
थराली– नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने भाजपा प्रत्याशी सुमन देवी को 544 वोट से हराया है।
गैरसैंण – गैरसैंण नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी ने मोहन भंडारी ने 460 मतों से जीत दर्ज की
गौचर – नगर पालिका परिषद गौचर से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप नेगी बने अध्यक्ष।
जोशीमठ – नगर पालिका परिषद जोशीमठ में कांग्रेस की देवेश्वरी शाह बनी अध्यक्ष।
नंदप्रयाग – नगर पंचायत नंदप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला विजयी।
नंदानगर घाट– नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी विजयी।
पीपलकोटी– पीपलकोटी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी ने 194 वोटों से जीत दर्ज की
पोखरी– पोखरी नगर पंचायत निर्दलीय सोहनलाल विजयी।
यह भी पढ़ें- Lalkuan municipal election result: लालकुआं नगर पंचायत सुरेन्द्र लोटनी बने अध्यक्ष