Connect with us
Uttarakhand news: Pithoragarh Teacher Rama Kharkwal will awdred by cm dhami on 4rth September

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका रमा खर्कवाल को मिलेगा उत्कृष्ट शिक्षिका पुरस्कार

Pithoragarh Teacher Rama Kharkwal: पिथौरागढ़ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका रमा खर्कवाल होंगी सम्मानि

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के शिक्षको को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए आदर्श गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कालेज पिथौरागढ़ की शिक्षिका रमा खर्कवाल को भी चुना गया है।बता दें कि 4 सितम्बर को उन्हे देहरादून मे सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि संगीत की शिक्षिका रमा खर्कवाल को पिछले 5 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव में प्रतिभाग करने के कारण इस सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। रमा खर्कवाल को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर विद्यालय तथा परिवार में खुशी का माहौल है। वही जल्द ही रमा को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाएगी।(Pithoragarh Teacher Rama Kharkwal)
यह भी पढ़िए: शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के 2 शिक्षक होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित

बात राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की करें तो, इस बार राज्य के दो शिक्षकों को इसके लिए चयनित किया गया है। जी हां.. हरिद्वार के प्रदीप नेगी और कुमाऊं से कौस्तुभ जोशी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। इन दोनों शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदीम मुर्मू सम्मानित करेंगी।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!