उत्तराखण्ड देहरादून
शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के 2 शिक्षक होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित
1 min read
Uttarakhand Teacher News: उत्तराखण्ड के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित…
प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस अब बेहद नजदीक है। इसलिए शिक्षकों को मिलने वाले पुरस्कारों की घोषणा भी होने लगी है। बात राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की करें तो, इस बार राज्य के दो शिक्षकों को इसके लिए चयनित किया गया है। जी हां.. हरिद्वार के प्रदीप नेगी और कुमाऊं से कौस्तुभ जोशी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। इन दोनों शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदीम मुर्मू सम्मानित करेंगी।
(Uttarakhand Teacher News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के लाल को मिला शौर्य पुरस्कार, देवघर हादसे में बचाई थी पर्यटकों की जान
बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए शिक्षकों को प्रतिवर्ष राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक दिवस पर प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022 में इस पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची में उत्तराखण्ड के इन दोनों शिक्षकों के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना के तीन तीन शिक्षको को भी चयनित किया गया है।(Uttarakhand Teacher News)
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड, शिक्षक सतेंद्र भंडारी को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2021
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
