Connect with us
Rishikesh AIIMS doctors strike
सांकेतिक फोटो

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश

Rishikesh AIIMS doctors strike: ऋषिकेश एम्स के डाक्टर भी गए हड़ताल पर, ओपीडी पंजीकरण में हुआ बदलाव

Rishikesh AIIMS doctors strike : ऋषिकेश एम्स में अब सिर्फ 3 घंटे तक बनेंगे मरीजों के पर्चे, रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर…

Rishikesh AIIMS doctors strike : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद देश भर के लोगों में आक्रोश है। इसी के साथ देशभर में रेजिडेंस डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। जिसके चलते उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स अस्पताल मे भी हड़ताल का ऐलान किया गया है लेकिन मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के समय मे बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nurse Rape Case: उत्तराखंड में नर्स से रेप और हत्या, घटी कोलकाता जैसी वारदात…

Uttarakhand doctors strike बता दें उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में कोलकाता रेजिडेंट्स महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद एम्स अस्पताल के रेजिडेंस डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिसके कारण मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए रजिस्ट्रेशन के समय को सुबह 7:00 से 10:00 तक किया गया है। यह व्यवस्था आज शुक्रवार 16 अगस्त से शुरू होकर हड़ताल खत्म होने तक जारी रहने वाली है। सामान्य दिनों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 7:00 से 11:00 तक रहता है जिसे फिलहाल एक घंटा कम किया गया है। देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा है लेकिन समस्या को देखते हुए एम्स प्रशासन ने हड़ताल के चलते अग्रिम आदेशों तक ओपीडी रजिस्ट्रेशन के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Roadways conductor news: रोडवेज कंडक्टर ने खाया जहरीला पदार्थ चली गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Sunil

सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top