Connect with us
Uttarakhand news: landslide in Munsyari Pithoragarh, hill cracked video viral.

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में भयावह भूस्खलन, देखते ही देखते दरक उठी पहाड़ी, खौफनाक विडियो आया सामने

Pithoragarh landslide news today: पिथौरागढ़ जिले के थल मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भूस्खलन, कैमरे में कैद हुआ वीडियो..

Pithoragarh landslide news today उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है जिसके चलते तमाम इलाकों में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है वहीं मैदानी क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर प्रशासन बार-बार लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह देता आ रहा है। इसी बीच पिथौरागढ़ जिले के थल मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है जिसका वीडियो एक युवक ने अपने कमरे में कैद किया है।

यह भी पढ़ें- Dharchula landslide pithoragarh: पिथौरागढ़ के धारचूला में भूस्खलन की चपेट में आया बोलेरो वाहन

Munsyari landslide viral video
बता दें इन दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन बार-बार लोगों को सतर्क कर रहा है वहीं इस बीच थल मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाचनी के पास हररिया में लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन होने के दौरान एक युवक ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से एक पहाड़ी का भारी भरकम हिस्सा सड़क पर आ गिरा गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल भूस्खलन होने के बाद अब वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा सड़क से मलवा हटाकर वाहनों की आवाजाही को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हररिया में मलवा आने से मार्ग बंद है।

यह भी पढ़ें- Video: उत्तराखण्ड के वीरभट्टी में भारी भूस्खलन, बाल-बाल बची केमू में सवार यात्रियों की जान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!