Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: घने जंगल में दो वर्ष तक गुफा में जीवन बिताने के बाद अब मिला महिला को आशियाना
उत्तराखण्ड चम्पावत
उत्तराखण्ड: घने जंगल में दो वर्ष तक गुफा में जीवन बिताने के बाद अब मिला महिला को आशियाना
1 min read
uttarakhand: सरकारों के दावों में कितनी सच्चाई है उसकी हकीकत बयां करता है यह हृदयविदारक विडियो..
सरकारें कहती रहती है कि वह देश-प्रदेश के अंतिम व्यक्ति के साथ हमेशा खड़ी हैं। राज्य के किसी भी व्यक्ति की परेशानी उसकी परेशानी हैं। परंतु इस वाक्य में कितनी हकीकत है इसे उस महिला की हृदयविदारक हालत से आसानी से समझा जा सकता है जो पिछले करीब डेढ़-दो साल से घने जंगल से सटे सड़क के नीचे एक स्क्रबर में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। आपको यह सब एक कोरी कहानी लग रही होगी परन्तु वास्तव में यह एक हकीकत है। एक ऐसी हकीकत जो किसी पत्थर दिल इंसान को भी पिघला सकती है परन्तु शासन-प्रशासन पर बैठे लोगों को नहीं। मामला राज्य के चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखंड का है जहां एक महिला बीते डेढ़-दो साल से एक स्क्रबर के नीचे रह रही है। उसके पास न तो रहने को घर है ना ही बिजली-पानी की व्यवस्था और ना ही उज्ज्वला योजना से मिला कोई गैस सिलेंडर। महिला के पास है तो केवल और केवल दुखों का ऐसा पहाड़ जिसमें दिन भर वो गांव-घरों में काम करती है और रात को उस स्क्रबर के नीचे सो जाती है, जहां दिन में भी उजाले की कोई किरण पहुंच ना पाए। इस घटना को देखकर तो हम इतना ही कह सकते हैं कि जहां मानव आज के आधुनिक युग में चांद पर जाने के सपने देखता है और आधुनिक बनने की हर संभव कोशिश करता है वहीं हमारे देश में इस महिला की तरह कुछ लोग ऐसे हैं जो आज भी आदिवासियों की तरह जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तीन महीने तक दोगुना मिलेगा सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन, सरकार ने की घोषणा..
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने मुहैया कराया आशियाना:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखंड में कैलाड़ी तोक में स्थित धारागाड़ विद्युत सब स्टेशन के पास एक अधेड़ महिला बीते डेढ़-दो साल से स्क्रबर के नीचे रहने को मजबूर है। महिला का नाम जयंती देवी बताया गया है। महिला का कहना है कि वह पिछले डेढ़ या दो साल से स्क्रबर में रह रही हैं। रहने के लिए कहीं जगह न मिलने के कारण उसे कलवर्ट के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ा। पाषाण काल की यादें ताजा करने वाले इस महिला के आदिवासियों वाले जीवन का खुलासा तब हुआ जब बृहस्पतिवार को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी महिला से मिलने वहां गए, जिसके बाद एस•डी•बगोली द्वारा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। बशर्ते सोशल मीडिया में महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा महिला को फरतोला गांव में एक खाली पड़े पुराने घर में आशियाना तो मुहैया करा दिया गया लेकिन सवाल अभी भी वहीं है कि क्या शासन-प्रशासन ऐसे लोगों के फोटो-विडियो वायरल होने का ही इंतजार करेगा या अपनी ओर से खुद भी कभी यह जानने की कोशिश करेगा कि उसके नागरिक किस हाल में हैं??
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: हरियाणा में फंसा बेटा नहीं आ सका पिता को मुखाग्नि देने, गांव वालों ने की अत्येष्टि
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Uttarakhand news: जसपुर दिन में दी धमकी रात में कार से कुचलकर खत्म कर दी युवक की जिंदगी
1 min read Uttarakhand news today jaspur murder case udham Singh Nagar news live uttarakhand breaking news today udham Singh…
Read More
Haldwani car scooty accident: हल्द्वानी बेकाबू कार की टक्कर से 4 दोस्तों की चली गई जिंदगी
1 min read Haldwani accident news today Haldwani road Accident today haldwani car Accident today haldwani scooty accident today haldwani…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
