Connect with us
Uttarakhand news:Martyr Parmod Dabral of rudraprayag martyred in Jammu and Kashmir

उत्तराखण्ड

Martyr Parmod dabral: उत्तराखण्ड का लाल जम्मू-कश्मीर में शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Martyr Parmod dabral: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के प्रमोद डबराल जम्मू कश्मीर  में हुए शहीद, समूचे उत्तराखंड में दौड़ी शोक की लहर 

Martyr Parmod dabral जम्मू-कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां तंगधार क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना का एक जवान मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान प्रमोद सिंह डबराल के रूप में हुई है। शहीद प्रमोद डबराल, भारतीय सेना की 2 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। शहीद प्रमोद मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Hajari Singh Chauhan Martyred: उत्तराखंड का जवान हजारी सिंह चौहान शहीद

हालांकि अभी तक प्रमोद के शहादत के कारणों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। परंतु रूद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौहान ने प्रमोद की शहादत की पुष्टि करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी शहीद प्रमोद की शहादत को नमन करते हुए परिजनों को दुखद घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है

यह भी पढ़ें- Martyr Havildar Basudev Paroda: उत्तराखण्ड का लाल लेह-लद्दाख में हुए ब्लास्ट में शहीद,

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!