Uttarakhand Martyr टिहरी गढ़वाल
Hajari Singh Chauhan Martyred: उत्तराखंड का जवान हजारी सिंह चौहान शहीद
1 min read
Hajari Singh Chauhan Martyred In Assam : उत्तराखंड के लाल हजारी सिंह उग्रवादियों के हमले मे हुए शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर…..
Hajari Singh Chauhan Martyred In Assam : असम के मणिपुर से समूचे उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर उग्रवादियों के हमले मे टिहरी जिले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। जिनका पार्थिव शरीर बीते सोमवार को उनके वर्तमान निवास स्थान ऋषिकेश पहुंचाया गया। वहीं आज मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गई।
यह भी पढ़ें- Martyr Basudev Paroda chamoli: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद बसुदेव तिरंगे में लिपटे बेटे को देख बिलख पड़े परिजन
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर तैनात थे। जहां पर सैन्य और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ मे हजारी सिंह चौहान शहादत को प्राप्त हो गए। हजारी सिंह चौहान के शहीद होने की खबर सुनते ही उनके परिजन बिलख उठे। दरअसल बीते सोमवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके हाल निवास स्थान ऋषिकेश पहुंचाया गया। वहीं आज मंगलवार को शहीद हजारी सिंह चौहान को सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी गई।
यह भी पढ़ें- Martyr Havildar Basudev Paroda: उत्तराखण्ड का लाल लेह-लद्दाख में हुए ब्लास्ट में शहीद
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
