Connect with us
Harela festival plantation crops

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में हरेले से होगी पौधारोपण शुरुआत लगाए जाएंगे विभिन्न प्रजातियों के 50 लाख पौधे

Harela festival plantation crops: राज्य में इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान के तहत लगाए जाएंगे 50 लाख पौधे…..

Harela festival plantation crops: हरेला पर्व उत्तराखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो हरियाली और पर्यावरण के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। दरअसल यह पर्व सावन महीने की शुरुआत में मनाया जाता है हरेला न केवल कृषि और हरियाली के महत्व को दर्शाता है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को भी जागरूक करता है। इसी बीच राज्य में इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान के तहत अलग-अलग प्रजातियों के करीब 50 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- देहरादून महाराणा प्रताप स्टेडियम में हरेला पर्व के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

बता दें उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से राज्य में इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान के तहत अलग-अलग प्रजातियों के करीब 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकार की ओर से हरेला पर्व की शुरुआत 16 जुलाई 2024 से की जाएगी जिसके चलते शुरुआती तीन दिन के भीतर 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। आदेश के मुताबिक हर जिले में अभियान के आयोजन के लिए संबंधित जिले के जिला अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे जो जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों वन विभाग, कृषि विभाग, जलागम, शहरी विकास, आवास, ग्राम्य विकास, उद्योग, पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की एक आयोजन समिति का गठन अपने स्तर से करेंगे। इतना ही नही उनकी अध्यक्षता में समिति की बैठक होगी जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर विभागों के दायित्व आदि के संबंध में निर्णय लेगी। हरेला पर्व के तहत फलदार प्रजाति के 50% पौधे लगाए जाएंगे इसके अलावा चारा प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे जिसका रखरखाव संबंधित विभाग, स्थानीय ग्रामीण ग्राम पंचायतों एवं युवक मंगल दलों के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाली और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक….”उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला का महत्व”

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!