Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Tehri Garhwal Best Tourist places
फोटो सोशल मीडिया

उत्तराखण्ड

टिहरी गढ़वाल

Tehri Garhwal Best Tourist places: टिहरी गढ़वाल में घूमने की ये हैं खाश जगहें

Tehri Garhwal Best Tourist places: अगर आप भी टिहरी गढ़वाल घूमने की योजना बना रहे है, तो ये जगहें है बेहद शानदार……….

Tehri Garhwal Best Tourist places
उत्तराखंड अपने पसंदीदा पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्वभर में जाना जाता है जहाँ पर तमाम राज्यों सहित विदेशों से भी पर्यटक भारी संख्या में प्रकृति के साथ – साथ यहाँ की हसीन वादियों का दीदार करने के लिए पहुँचा करते है। उत्तराखंड में ऐसे बहुत सारे स्थान है जहाँ पर पर्यटकों का वर्ष भर घूमने के लिए जमावड़ा लगा रहता है। उन्हीं स्थानों मे से एक स्थान टिहरी गढ़वाल भी है जहाँ पर पर्यटक प्रकृति, झील का आनंद लेने के साथ-साथ एडवेंचर खेलों का लुफ्त उठाने के लिए पहुँचते है और यकीन मानो यह स्थान पर्यटकों को अपनी ओर बेहद आकर्षित करता है।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh Best Tourist places: पिथौरागढ़ घूमने की ये 10 जगहें हैं बेहद खास ……

Tehri best time to visit
1. सुरकंडा देवी मंदिर:- सुरकंडा देवी मंदिर धार्मिक स्थान है जो टिहरी गढ़वाल में स्थित है यह स्थान श्रद्धालुओं को ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों व देश- विदेश से आए पर्यटकों को भी बेहद आकर्षित करता है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के अलावा अपने अद्भुत दृश्यों के लिए बेहद प्रसिद्ध है जहां पर वर्ष भर दर्शनाभिलाषियों का जमावड़ा लगा रहता है। सुरकंडा देवी मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और यह कुंजापुरी चंद्र बदनी मंदिर के साथ एक पवित्र त्रिकोण का निर्माण करता है। यह स्थान आस्था के अलावा अपने खूबसूरत प्राकृतिक परिवेश के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
2.चंद्रबदनी:-: चंद्रबदनी मंदिर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है। यह मंदिर देवी चंद्रबदनी को समर्पित है, जो माता पार्वती का एक रूप मानी जाती हैं। चंद्रबदनी मंदिर समुद्र तल से लगभग 2,277 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और यहाँ से हिमालय की चोटियों और आसपास की घाटियों का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। मंदिर तक पहुँचने के लिए श्रद्धालुओं को एक कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है, लेकिन इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्वता के कारण यह स्थान भक्तों के बीच बहुत लोकप्रिय है। चंद्रबदनी मंदिर के आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, जो पर्यटकों और तीर्थयात्रियों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मां चन्द्रबदनी का ऐसा शक्तिपीठ जहां गिरा था मां सती का धड़

3.टिहरी बांध:-: टिहरी बांध एशिया का सबसे बड़ा व ऊँचा बांध है जो एक मनमोहक और अद्भुत दृश्य प्रदान करता है यह दुनिया की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना के रूप में काम करता है जो हिमालय की भागीरथी और भिलंगना नदियों से पानी लेता है। दरअसल टिहरी बांध सिंचाई और कर्तव्यों के लिए पानी की आपूर्ति के साथ-साथ हजार मेगावाट जल विद्युत उत्पादन का प्रभारी है जो स्थानीय समुदाय की सेवा के अलावा टिहरी बांध गढ़वाल में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में भी कार्य करता है। इतना ही नही यह स्थान चारों तरफ रुके हुए पानी और विशाल पहाड़ों के साथ विशाल बांध का दृश्य प्रस्तुत करता है यहां पर अच्छी तरह से बनाई गई सड़कों के माध्यम से यहां की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने के लिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा यह भारत का सबसे ऊंचा बांध होने के साथ ही विश्व के सबसे ऊंचे बांधों में से एक माना जाता है।
4. धनोल्टी:-: धनोल्टी मसूरी से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो टिहरी जिले में पड़ता है। यह स्थान समुद्रतल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो पर्यटक स्थल के रूप में बेहद प्रसिद्ध माना जाता है। यह स्थान लोगों को शोर – शराबे से दूर कर अलग ही शांति का एहसास प्रदान करता है। इसलिए यहां पर अक्सर पर्यटक गर्मी से छुटकारा पाने के लिए प्रकृति के बीच कुछ अच्छा समय व्यतीत करते हैं। इतना ही नहीं धनोल्टी में लोग झूलों के साथ- साथ अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज मे भी हिस्सा लेते हैं।
यह भी पढ़ें- Nainital Top Tourist places: नैनीताल में घूमने की ये 10 जगहें हैं खास..

5.खतलिंग ग्लेशियर:- खतलिंग ग्लेशियर टिहरी गढ़वाल की उच्च , शांत व सुंदर पहाड़ियों के लिए जाना जाता है और इसके साथ ही यह गढ़वाल हिमालय का एक महत्वपूर्ण ग्लेशियर माना जाता है जिसके आसपास हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां विद्यमान है। इन खूबसूरत चोटियों का दीदार करने के लिए पर्यटक अक्सर यहां पहुँचा करते हैं। खतलिंग ग्लेशियर को प्रकृति का वरदान माना जाता है जिसकी दाहिनी और दूधगंगा ग्लेशियर स्थित है जो बेहद ही मनोरम और आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है।
6. डोबरा चांठी पुल:- डोबरा चांठी पुल उत्तराखंड की खूबसूरती पर चार चांद लगाने वाला बेहद खूबसूरत झूला पुल है जो टिहरी झील पर निर्मित है। यह पुल सबसे लंबे डोबरा-चांठी सस्पेंशन ब्रिज के नाम से आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी पहचाना जाने लगा है। डोबरा-चांठी ब्रिज की कुल लंबाई लगभग 725 मीटर (करीब 2,379 फीट) है। यह ब्रिज टिहरी झील के दो किनारों को जोड़ता है, जिससे परिवहन सुविधा में सुधार हुआ है और टिहरी जिले के विकास में योगदान हुआ है। इतना ही नही यह पुल पर्यटकों को बेहद पसंद आता है रात के समय मे अक्सर यहां पर पर्यटक फोटो खिंचवाया करते हैं क्योंकि रात्रि मे इस पुल पर लाइट से प्रकाश होने के दौरान अद्भुत दृश्य प्रस्तुत होता है।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Best Tourist places: उत्तरकाशी में घूमने के लिए ये 10 जगहें हैं खास

7. खैट पर्वत:-: खैट पर्वत उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित एक प्रमुख पहाड़ी स्थल है। जो समुद्र तल से करीब 10 हजार फिट की ऊंचाई पर है यह रहस्यमई पर्वत घनसाली इलाके में स्थित थात गांव से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इतना ही नही यह पर्वत किसी जन्नत से कम नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर आज भी लोगों को अचानक परियों के दर्शन हो जाते हैं क्योंकि इसे परियों का देश भी कहा जाता है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ट्रैकिंग मार्गों, और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। खैट पर्वत तक पहुंचने के लिए अक्सर ट्रेकिंग की जाती है, जो एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक आकर्षक गतिविधि है। इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव और वनस्पति पाई जाती हैं, जो इसे एक अनूठा पर्यावरणीय स्थल बनाती हैं। खैट पर्वत से टिहरी झील और आसपास के क्षेत्र का शानदार दृश्य दिखाई देता है, जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। इस स्थान का धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि यहां विभिन्न मंदिर और पूजा स्थल हैं, जहां स्थानीय लोग और पर्यटक अपनी श्रद्धा अर्पित करने आते हैं।
8 . कानाताल:-: उत्तराखंड में वैसे तो बहुत सारे ताल प्रसिद्ध है उन्हीं प्रसिद्ध तालों में से एक प्रसिद्ध ताल कानाताल भी है जो टिहरी जनपद मे स्थित है। यह एक सुरम्य और शांत झील है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है जो शांतिपूर्ण वातावरण में समय बिताना चाहते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना चाहते हैं।काना ताल के आसपास के क्षेत्र में हरे-भरे जंगल और पहाड़ियाँ हैं, जो इसे ट्रेकिंग और पिकनिक के लिए आदर्श बनाते हैं। इसके अलावा, यह स्थान वन्यजीव प्रेमियों और पक्षी देखने वालों के लिए भी उपयुक्त है, क्योंकि यहाँ विभिन्न प्रकार के पक्षी और अन्य वन्यजीव पाए जाते हैं। इतना ही नही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र बिंदु माना जाता है।
यह भी पढ़ें- best time to visit uttarakhand: उत्तराखंड घूमने का बेहतर समय कौन सा है ??

9. चम्बा:- चंबा एक पहाड़ी नगर है जो टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए प्रसिद्ध है। चंबा से हिमालय पर्वतमाला के शानदार दृश्य देखे जा सकते हैं। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है, जहां लोग अपनी छुट्टियों का आनंद लेने आते हैं। यह स्थान पर्यटकों को पूर्ण रूप से भाता है।
10. नाग टिब्बा:- नाग टिब्बा, जिसे “सर्प की चोटी” भी कहा जाता है, उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्थल है। यह स्थान 3,022 मीटर (लगभग 9,915 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है और मसूरी के पास है लेकिन यह टिहरी जिले के अंतर्गत आती है। यह जगह पर्वतारोहियों और प्रकृति प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। नाग टिब्बा की चोटी से हिमालय की शानदार दृश्यावलियाँ देखी जा सकती हैं, जिनमें बंदरपूँछ, केदारनाथ, स्वर्गारोहिणी, और गंगोत्री समूह के पर्वत शामिल हैं। नाग टिब्बा मे हर वर्ष पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें- Top 10 Hill Stations Garhwal:ये हैं गढ़वाल क्षेत्र के टॉप 10 हिल स्टेशन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top