Connect with us
Uttarakhand roadways volvo bus dehradun to delhi chandigarh
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand roadways volvo bus)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखण्ड रोडवेज के बेड़े से बाहर हुई 5 वाल्वो बसें, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बड़ी मुश्किल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखण्ड रोडवेज के बेड़े से बाहर हुई 5 वाल्वो बसें, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बड़ी मुश्किल

1 min read

Uttarakhand roadways volvo bus  : उत्तराखंड परिवहन निगम को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली मार्ग पर बाहर हुई चार वोल्वो बसे, यात्रियों की बड़ी परेशानी…

Uttarakhand roadways volvo bus dehradun to delhi chandigarh : उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए एक झटके की खबर सामने आ रही है कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता और आरामदायक के साथ आधुनिक तकनीकी से लैस परिवहन सेवा उपलब्ध कराने वाली वोल्वो सेवा की पांच बसों को परिवहन निगम के बेड़े से बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इनमें चार देहरादून दिल्ली मार्ग तथा एक बस देहरादून पांवटा चंडीगढ़ मार्ग की है। बताते चले अगस्त के पहले सप्ताह में दो वोल्वो बसें और बाहर होने वाली है लेकिन निगम प्रबंधन इस पर कोई भी कार्यवाही करने की स्थिति में नहीं है जिसके चलते अब तक नई वोल्वो के अनुबंध की कोई तैयारी तक नहीं की गई है वहीं पांच वोल्वो बाहर हो जाने से अब दिल्ली के लिए सिर्फ 23 वोल्वो का ही संचालन होगा।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड रोडवेज को मिली 130 नई bs6 मॉडल की बसे सुदूर पहाड़ पर दौड़ती हुई आएंगी नजर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम उच्च श्रेणी के यात्रियों के लिए देहरादून से दिल्ली चंडीगढ़ टनकपुर अमृतसर और कटरा मार्ग पर सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का संचालन करता है जबकि देहरादून से वर्तमान में 33 वाल्वो बसो का संचालन हो रहा है जिसमें सर्वाधिक 27 बसो का संचालन दिल्ली आईएसबीटी जबकि दो बसों का संचालन दिल्ली गुरुग्राम मार्ग पर होता है इसके अलावा दो बसे देहरादून पांवटा चंडीगढ़ मार्ग तथा एक बस कटरा अमृतसर और टनकपुर के लिए संचालित होती है।

दिल्ली की बसे नॉन स्टॉप हैं 

दिल्ली की सभी बसें नॉन स्टॉप है जिनकी यात्रा का समय 4:30 बजे का है जो दिल्ली मार्ग परिवहन निगम के लिए सर्वाधिक मुनाफे का मार्ग मानी जाती है और इस पर संचालित सभी वाल्वो बसो में अधिकतम टिकट ऑनलाइन बुक रहती है। वर्तमान में परिवहन निगम के पास केवल 12 वॉल्वो ही बीएस-6 बसे हैं, जबकि शेष सभी बसें बीएस-4 हैं। दिल्ली में प्रदूषण के कारण प्रतिबंध लगने पर पिछले वर्ष नवंबर में बीएस-6 को छोड़कर सभी वोल्वो का संचालन रुक गया था।

दून-पांवटा-चंडीगढ़ मार्ग पर भी एक वॉल्वो हुई बाहर

परिवहन निगम के अधिकारियों कहना था कि बीएस-4 वॉल्वो के बदले बीएस-6 वोल्वो का अनुबंध किया जाएगा जिसके लिए बस आपरेटरों को बुलाने का दावा भी किया गया था हालांकि स्थिति यह है कि पिछले नौ माह में परिवहन निगम एक भी नई वॉल्वो का अनुबंध नहीं कर पाया है। इस बीच बीते सोमवार को निगम की पांच वॉल्वो बसों का अनुबंध समाप्त हो गया और इनका संचालन रोक दिया गया। इसके अलावा दो वोल्वो बसों का अनुबंध तीन अगस्त को समाप्त हो रहा अब ऐसे में दो सप्ताह के भीतर निगम के बेड़े से सात वॉल्वो बाहर हो जाएंगी।

इस समय पर कम हुई बसें

दून-दिल्ली: सुबह साढ़े आठ, सुबह साढ़े 10 बजे, सुबह साढ़े 11 बजे व शाम पांच बजे।

दून-चंडीगढ़: दोपहर साढ़े 12 बजे।

तीन अगस्त से दिल्ली मार्ग पर सुबह साढ़े नौ और रात साढ़े 11 बजे वाली बस भी हटेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top