Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Which is the best time to visit Uttarakhand for tourism. best time to visit uttarakhand devbhoomidarshan17.com

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड विशेष तथ्य

best time to visit uttarakhand: उत्तराखंड घूमने का बेहतर समय कौन सा है ??

best time to visit uttarakhand: उत्तराखण्ड की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने से पहले जान लीजिए यहां का मौसम, आपके लिए कौन सा मौसम है अनूकूल यह जानकर ही बनाइए उत्तराखण्ड आने का प्लान….

उत्तराखंड भारत का एक ऐसा पहाड़ी राज्य है, जो विश्व भर में अपनी खूबसूरती और शीतलता के लिए प्रसिद्ध है। जिसको देखने और इंजॉय करने के लिए देश भर से हर साल हजारों संख्या में लोग आते रहते हैं। खूबसूरत वादियों एवं ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के तलहटी में बसा उत्तराखंड का मौसम बड़ा सुहावना होता है। यहां की टेढ़ी-मेढ़ी सड़कें और सीढ़ीनुमा खेत सभी के धड़कने बढ़ा देती हैं जिस का लुफ्त उठाने के लिए शहरों से लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। लेकिन अपनी खूबसूरती और ऊंचे पहाड़ों की कलाकृतियों से प्रसिद्ध उत्तराखंड जितना खूबसूरत है उतना ही दुर्गम यहां का क्षेत्र एवं सड़कें हैं, जिन पर चलने एवं बेमौसम यात्रा करने से कई बार नुकसान भी हो जाता है। यहां का मौसम ठंडी में अत्यधिक ठंडा तो गर्मी में हल्का गर्म होता है। हर बार यहां पर्यटक और सैलानी आते हैं। लेकिन कभी-कभी मौसम की सही जानकारी ना होने के कारण और कौन से महीने उत्तराखंड घूमने के लिए सही है? कौन सा समय उत्तराखंड घूमने के लिए सही है? इस बात की जानकारी ना होने के कारण कई बार नुकसान भी उठाते हैं। क्योंकि उत्तराखंड खूबसूरत होने के साथ-साथ दुर्गम क्षेत्र भी है। जहां की मिट्टी की खुशबू अत्यधिक सोंधी है तो कई बार ही मिट्टी लैंडस्लाइड का शिकार भी बना देती है।
(best time to visit uttarakhand)
यह भी पढ़ें- Top 10 Hill stations Kumaon: कुमाऊं क्षेत्र के ये हैं टॉप 10 हिल स्टेशन

मार्च से जून (गर्मियों का समय)-:
उत्तराखंड राज्य के कुछ जगह जैसे नैनीताल, रानीखेत, मुनस्यारी, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर, बिनसर, मसूरी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, चोपता, देवप्रयाग, हरसिल वैली, धनोल्टी, हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ महादेव, सुरकंडा देवी, दूनागिरी, रुद्रनाथ मंदिर, तुंगनाथ मंदिर आदि ऐसी जगह है जहां सैलानी एवं पर्यटक के साथ-साथ देश-विदेश से काफी संख्या में लोग आते हैं। उत्तराखंड के प्रति लोगों की आस्था इतनी गहरी है कि हर साल यहां के मंदिरों में लाखों की तादाद में देश-विदेश से भक्तगण आते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान होकर कई लोग मन की शांति के लिए उत्तराखंड की ओर रुख करते हैं। क्योंकि यहां का मौसम अत्यधिक लुभावना एवं मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। अगर आप उत्तराखंड आने का प्लान अपने फैमिली के साथ कर रहे हैं। तो आपके लिए उत्तराखंड घूमने का सबसे सही समय समय गर्मियों का महीना मार्च से जून है। क्योंकि जहां शहरों में इस समय तपती गर्मी और सूरज सर पर होता है। तो वहीं उत्तराखंड में इस समय हल्की गर्मी होती है और पहाड़ों की हसीन वादियों में चलने वाली शीतल हवाएं इसे और भी मनमोहक बना देती है। जिससे आपको घूमने के साथ-साथ गर्मी से भी राहत मिलेगी। इस समय आप उत्तराखंड के कुछ हिल स्टेशन जैसे मसूरी, नैनीताल, रानीखेत और धार्मिक स्थल केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री इत्यादि जगहों पर घूम सकते हैं। गर्मियों में उत्तराखंड घूमने का सबसे अच्छा मौसम है क्योंकि इस समय यहां का मौसम हल्का गर्म रहता है।
(best time to visit uttarakhand)
यह भी पढ़ें- Kathgodam history in hindi: कुमाऊं के प्रवेश द्वार काठगोदाम का इतिहास है बेहद गौरवशाली

<

सितंबर से अक्टूबर (ठंडियों का मौसम):-
गर्मियों के बाद उत्तराखंड में घूमने का दूसरा सबसे बढ़िया मौसम ठंडियों में यानी कि सितंबर से अक्टूबर है। इस समय उत्तराखंड में हल्की हल्की ठंड शुरू होने लगती है। लेकिन इस मौसम में बारिश जैसे किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता तो इस समय आप उत्तराखंड जाकर अपनी मनपसंद जगहों को चुनकर उनमें घूम सकते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर यहां के मौसम का इंजॉय कर सकते हैं। लेकिन यह मौसम उत्तराखंड का ऐसा मौसम है कि जहां पर हल्की सी ठंड शुरू होने लगती है। तो आपको अपनी बैग में ठंडियों के कपड़े भी जरूर साथ में रखनी चाहिए जिससे कि ठंड से बचा जा सके।
(best time to visit uttarakhand)
यह भी पढ़ें- Old tehri History: टिहरी डैम में जलमग्न हैं पुरानी टिहरी की भूली बिसरी यादें कभी रहा राजशाही का केंद्र

अक्टूबर से फरवरी (बर्फ का मौसम):-
अगर आप बर्फबारी के शौकीन हैं और स्कीइंग स्केटिंग के भी आप शौकीन हो तो आपके लिए उत्तराखंड आने का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से फरवरी है। इस वक्त आप उत्तराखंड में अपने दोस्तों और परिवार के साथ आ सकते हैं। इस समय उत्तराखंड का मौसम अत्यधिक ठंडा होता है। तो आपको ठंड से बचने की चीजें भी साथ में लेकर आना आवश्यक होगा। इस मौसम में उत्तराखंड के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों खासतौर पर औली, चोपता, मुनस्यारी, कौसानी में बर्फ गिरने लगती है। जहां जाकर आप बर्फ का लुफ्त उठा सकते हो। साथ ही इन जगहों पर स्कीइंग और स्केटिंग आदि चीजें भी कर सकते हो।
तो यह थे उत्तराखंड में घूमने के लिए कुछ सही महीने और अच्छा समय जिसमें आप उत्तराखंड घूम कर अपने मन को और फैमिली को खुश कर सकते हो। साथ ही उत्तराखंड में होने वाले खतरे से भी खुद को बचा सकते हैं। तो चलिए अगली बार आप भी उत्तराखंड आइए और यहां की हसीन वादियों और मौसम का लुफ्त उठाइए।
(best time to visit uttarakhand)

यह भी पढ़ें- Tehri Dam History: टिहरी डैम का इतिहास और कुछ रोचक तथ्य

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top