Connect with us
Tharali pradhan candidate rajendra singh Bisht died chamoli
फोटो सोशल मीडिया Chamoli pradhan panchayat chunav

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand panchayat Chunav 2025: चमोली में प्रधान प्रत्याशी का निधन chamoli news

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand panchayat Chunav 2025: चमोली में प्रधान प्रत्याशी का निधन chamoli news

1 min read

Tharali pradhan candidate rajendra singh Bisht died chamoli panchayat election chunav cancel: चुनावी शोर के बीच मातम: देवलग्वाड़ के प्रधान प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का निधन, ग्राम प्रधान चुनाव स्थगित

tharali panchayat election cancel: जहाँ एक ओर उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरणों में है और 24 और 28 जुलाई को मतदान होना है, वहीं राज्य के चमोली जिले से आज एक ऐसी दुखद खबर आ रही है जिसने चुनावी माहौल को गमगीन कर दिया है। दरअसल चमोली जिले के थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह बिष्ट का उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया है, जिसके चलते फिलहाल ग्राम प्रधान का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand panchayat chunav: पंचायत चुनाव संपन्न कराएंगे कार्मिक नहीं कर पाएंगे मतदान

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Tharali pradhan candidate rajendra singh Bisht died chamoli panchayat election chunav cancel:

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ गांव निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ भुप्पी बिष्ट पुत्र नैन सिंह बिष्ट, इस वर्ष हो रहे पंचायती चुनावों में अपनी ग्राम सभा से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। बताया गया है बीते कुछ दिन पूर्व उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।

जिस पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थराली में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पहले श्रीनगर और फिर दो दिन बाद जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर कर दिया। जौलीग्रांट में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की ये दुखद खबर मिलते ही जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand panchayat election: पंचायत चुनाव में बांटी जा रही शराब, 233‌ पेटी बरामद

अपने पीछे रोते बिलखते छोड़ गए हैं पत्नी और दो मासूम बेटों को

स्थानीय ग्रामवासियों के अनुसार, राजेंद्र सिंह बिष्ट एक जिम्मेदार और संवेदनशील व्यक्ति थे। बताया गया है कि राजेंद्र पहले ही अपने माता-पिता को खो चुके थे। उनकी माँ का निधन आठ साल पहले हो गया था जबकि 3 वर्ष पूर्व उनके पिता भी दुनिया छोड़ कर चले गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक वे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वे अपने पीछे पत्नी उर्वशी और दो छोटे बेटो को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र चार साल का है और बड़े बेटे की उम्र भी महज छह वर्ष है।
यह भी पढ़ें- Dehradun school closed holiday: देहरादून जिले के इन क्षेत्रों में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल

24 को था मतदान अब प्रधान का चुनाव स्थगित

इस संबंध में थराली विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अवनीश गौतम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्याशी के निधन के कारण देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद का चुनाव अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि अन्य पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। आपको बता दें थराली विकासखंड में आगामी गुरुवार यानी 24 जुलाई को मतदान होना है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गैरसैंण को राजधानी ना बनाने पर हाईकोर्ट की नेताओं पर तल्ख टिप्पणी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top