Connect with us
Uttarakhand: Know the political journey of new CM Pushkar Singh Dhami.

PUSHKAR SINGH DHAMI

अब सबसे युवा मुख्यमंत्री के हाथों में राज्य की बागडोर, जानिए अपने नए CM पुष्कर धामी का सफरनामा

 अब युवा हाथों में होगी राज्य की बागडोर, सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) बनेंगे पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami), सैन्य परिवार से रखते हैं ताल्लुक..

राज्य के 11वें मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) के रूप में शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami) एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का कीर्तिमान रचने वाले पुष्कर धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के टुंडी ग्राम सभा में हुआ था। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले धामी ने बचपन से ही संघर्षों में अपना जीवन व्यतीत किया। तीन बहनों के इकलौते भाई पुष्कर ने अपनी शिक्षा दीक्षा सरकारी स्कूल से प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।‌ यहां भी वह छात्रों को एकजुट कर निरन्तर संधर्षशाील रहते हुए उनके शैक्षिणक हितों की लड़ाई लडते हुए उनके अधिकार दिलाते रहे। 1990 से 1999 तक उन्होंने जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। इतना ही नहीं उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक में मास्टर की डिग्री भी हासिल की है।
यह भी पढ़ें- बडी खबर: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने विकास पुरुष पुष्कर सिंह धामी

बता दें कि राज्य की खटीमा विधानसभा से लगातार दो बार विधायक बनने वाले पुष्कर सिंह धामी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, संधर्षशीलता एवं अदम्य सहास के कारण दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। अपने इसी कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2002 से 2008 तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगार को संगठित कर कई विशाल रैलियां एवं सम्मेलन भी आयोजित किये। तत्पश्चात वह 2010 से 2012 तक तत्कालीन भाजपा सरकार में शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे।‌ वर्तमान में ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में रहने वाले धामी इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। मुख्यमंत्री चुने जाने की खबर से उनके परिवार के साथ ही पूरी खटीमा विधानसभा में हर्षोल्लास का माहौल है। इस अवसर पर उनकी पत्नी गीता देवी काफी खुश नजर आई वहीं उनकी मां विश्ना देवी की आंखों में अपनी स्वर्गीय पति को याद कर आंसू आ गए। वह केवल इतना ही कह पाई कि इस उपलब्धि पर उनके पिता उन्हें (पुष्कर सिंह धामी) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए हमारे साथ नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर फेल हुए डबल इंजन के ब्रेक, तीरथ का इस्तीफा, प्रदेश को आज मिलेगा नया CM

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!