Connect with us
14-month-old girl sumaiya shah died due drowned in a bucket full of water khatima usnagar udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today.
Image : सांकेतिक फोटो ( Khatima usnagar news today)

UTTARAKHAND NEWS

Khatima news: खटीमा मां बना रही थी खाना, 14 माह की बच्ची डूबी पानी की बाल्टी में ग‌ई जिंदगी

Khatima usnagar news today : पानी की भरी बाल्टी में डूबी 14 महीने की बच्ची, तड़पते हुए गई जिंदगी, परिजनों को लगा सदमा..

14-month-old girl sumaiya shah died due drowned in a bucket full of water khatima usnagar udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today.   : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 14 महीने की बच्ची की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Srinagar Garhwal: श्रीनगर में प्रधानाचार्य के 4 माह के बेटे की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र के कंचनपुरी निवासी शानू शाह की 14 महीने की बच्ची सुमैया बीते मंगलवार की देर शाम को घर के आंगन मे खेल रही थी। तभी सुमैया खेलते खेलते अचानक से हैंडपंप के करीब पहुंच गई। जहां पर सुमैया हैंडपंप के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में रखे बर्तन को निकालने की कोशिश करने लगी। तभी इस दौरान बर्तन निकालने की कोशिश में वो सिर के बल बाल्टी के अंदर गिर पड़ी।

सुमैया गिरी पानी की बाल्टी मे माँ को नही लगी भनक ( udham singh nagar khatima kanchanpuri Sumaiya fell into a bucket of water)

इस घटना के दौरान सुमैया की मां खाना बनाने में इतना व्यस्त थी कि उसका ध्यान बच्ची की तरफ नहीं गया। हालांकि जब काफी देर तक बच्ची की आवाज नहीं आई तो उसने उसे खोजना शुरू किया। इस दौरान बच्ची को खोजते खोजते उसकी माँ सबीना हैंडपंप के पास पहुंची जहां पर सुमैया बाल्टी में सिर के बल गिरी हुई थी। इस हादसे को देखते ही सुमैया की मां के होश उड़ गए और वो चीखने लगी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग व बच्ची के पिता शानू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहाँ से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक सुमैया की मौत हो चुकी थी।

दो भाईयों की इकलौती बहन हुई हादसे का शिकार ( udham singh nagar news update)

बताते चले सुमैया महज 14 महीने की थी, जो तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। सुमैया का बड़ा भाई समर अभी 5 वर्ष का है जबकि छोटा भाई सजर 3 वर्ष का है। सुमैया की मौत के बाद से उसकी माँ सबीना और पिता शानू गहरे सदमे मे है। वहीं सुमैया के दोनो भाई भी इस घटना के बाद से गुमसुम हो गए है।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!