Connect with us
Pushkar singh dhami became new cm of uttarakhand

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / बडी खबर: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने विकास पुरुष पुष्कर सिंह धामी

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

बडी खबर: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने विकास पुरुष पुष्कर सिंह धामी

1 min read

भाजपा विधानमंडल की बैठक में खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) पर उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री की मुहर लगा दी है …

10 मार्च को उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री (CM) के रूप में शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को शुक्रवार देर रात अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के लिए बहुत चेहरे सामने आ रहे थे। लेकिन अभी तक के सियासी समीकरणों के हिसाब से जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वह विधायकों में से ही तय होना था। इसमें सबसे प्रबल दावेदारों के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम शुमार किया जा रहा था। लेकिन भाजपा विधानमंडल की बैठक में खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) के नाम पर उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री की मुहर लगा दी है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी दो बार ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top