Connect with us
Shikha Mehra of Rudraprayag became first national kabaddi coach of uttarakhand got degree from National Institute of Sports (NIS) latest news today
Image : social media ( Shikha Mehra kabaddi coach)

UTTARAKHAND NEWS

रूद्रप्रयाग: शिखा मेहरा बनी उत्तराखंड की पहली नेशनल कबड्डी कोच पिता पोस्टमास्टर मां है आंगनबाड़ी में

Shikha Mehra kabaddi coach  : पहाड़ की बेटी शिखा मेहरा ने रचा नया कीर्तिमान, कबड्डी NIS की बनी पहली उत्तराखंड महिला कोच…

Shikha Mehra of Rudraprayag became first national kabaddi coach of uttarakhand got degree from National Institute of Sports (NIS) latest news today  : उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी बेटियों ने अक्सर कई बार अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर चुनौतियों को पार करते हुए अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं बल्कि पहाड़ की बेटियों ने न सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। बल्कि कई बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। आज हम आपको रुद्रप्रयाग जिले की शिखा मेहरा से रूबरू करवाने वाले हैं ,जिन्होंने कबड्डी में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स ट्रेनिंग पूरी कर उत्तराखंड की पहली महिला कबड्डी कोच बनकर नया कीर्तिमान अपने नाम किया है।

यह भी पढ़े :Sneh Rana Cricketer: उत्तराखंड की स्नेह राणा महिला प्रीमियर लीग WPL में दिखाएंगी दम, 75 लाख रूपए हुई धनवर्षा

Shikha Mehra Rudraprayag kabaddi coach uttarakhand : आपको जानकारी देते चलें मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के लुठियाग (चिरबिटिया) की निवासी शिखा मेहरा उत्तराखंड की पहली महिला कबड्डी कोच बनी है। दरअसल शिखा ने कबड्डी में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स NIS प्रशिक्षण पूरा कर उत्तराखंड की पहली महिला एनआईएस कबड्डी कोच बनने का मुकाम हासिल कर इतिहास रचा है।

शिखा ने सीमित संसाधनों के बावजूद हासिल की उपलब्धि ( rudraprayag news update)

बताते चलें शिखा ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण वातावरण में जीवन व्यतीत करने के बावजूद भी अपनी मेहनत और लगन से खेल जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। शिखा ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान बेंगलुरु से कबड्डी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उत्तराखंड की ओर से जूनियर अंडर 20 बालिका वर्ग और दो सीनियर महिला वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिखा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उन्हें राज्य की शीर्ष महिला कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल किया गया।

शिखा है बीएससी और बीपीएड डिग्री धारक ( Rudraprayag Shikha Mehra Kabaddi Coach)

बताते चले शिखा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर से बीएससी और बीपीएड परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और वर्तमान में वह हरिद्वार स्थित नेशनल कैंप में उत्तराखंड महिला कबड्डी टीम को प्रशिक्षण दे रही है। शिखा के पिता शैलेंद्र मेहरा चिरबिटिया डाकघर मे पोस्टमास्टर है ,जबकि शिखा की माता मुन्नी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शिखा ने बताया की माता पिता के समर्थन से उन्हें चुनौतियों से लड़ने का आत्मविश्वास मिला। शिखा बताती है यदि मन में उद्देश्य स्पष्ट और मेहनत सच्ची हो तो पहाड़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। उनका कहना है कि संघर्ष की निरंतर यात्रा ही सफलता तक पहुंचाती है।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!