Connect with us
Uttarakhand news: suman lal from rudraprayag kamsal village became ACF IN UTTARAKHAND FOREST

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कमसाल गांव की सुमन बनी सहायक वन संरक्षक UKPSC परीक्षा में मिली बड़ी सफलता

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड: कमसाल गांव की सुमन बनी सहायक वन संरक्षक UKPSC परीक्षा में मिली बड़ी सफलता

1 min read

Uttarakhand Forest: रुद्रप्रयाग कि सुमन का सहायक वन संरक्षक(ACF) के लिए हुआ चयन वर्तमान में देहरादून मैं रेंजर के पद पर हैं तैनात

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं, अगर बात करें उच्च प्रशासनिक पदों की तो वहां भी प्रदेश की बेटियां सबसे आगे हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत ग्राम कमसाल निवासी सुमन की जिनका चयन सहायक वन संरक्षक(ACF) के पद पर हुआ है, उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि सुमन अभी वर्तमान में देहरादून में वन विभाग(Uttarakhand Forest)में रेंजर के पद पर कार्यरत हैं। बताते चलें कि सुमन बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में मेधावी छात्रों में अपना स्थान रखती थी उन्होंने अपनी पांचवी तक की शिक्षा प्रावी पंचाल से उत्तीर्ण की जबकि इंटरमीडिएट नवोदय विद्यालय जाखधार से किया इसके पश्चात वह उच्च शिक्षा के लिए देहरादून चली गई सुमन का एक ग्रामीण अंचल से होने के बावजूद भी इस सफलता से क्षेत्र की जनता में भी बेहद खुशी की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम कमसाल निवासी राकेश लाल की बेटी का सहायक वन संरक्षक के लिए चयन हुआ है। राकेश लाल कुछ माह पहले ही आर्मी से रिटायर हुए हैं। उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी मंजू सैलानी उत्तरकाशी में नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात हैं, जबकि एक बेटा जिले के जखोली में फार्मेसिस्ट है। और तीसरी बेटी सुमन का सहायक वन संरक्षक के पद पर चयन हुआ है।

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top