Connect with us

Home / Job Alerts / UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती

Full Time Deadline passed

UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती

UKSSSC Group C Recruitment

Location Uttarakhand
Salary 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Last Date Deadline passed
Job Type Full Time
Job Description

1 min read

UKSSSC Group C Recruitment 2026: UKSSSC ने निकाली 120 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका (UKSSSC Recruitment 2026 Pashudhan Prasar Adhikari (Group-C) under Animal Husbandry department

UKSSSC Recruitment 2026 Pashudhan Prasar Adhikari (Group-C) under Animal Husbandry department| उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मई 2026 से शुरू होंगे, जबकि अभ्यर्थी 2 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े :UKSSSC govt job 2026 driver bharti: उत्तराखण्ड वाहन चालक के 72 पदों पर निकली भर्ती

ग्रेजुएट उम्मीदवार ही कर सकेंगे आवेदन (Pashudhn Prasar Adhikari Job Eligibility)

इस भर्ती में केवल ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को ही आवेदन का मौका मिलेगा। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान, कृषि या पशुपालन विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। यानी बीएससी बायोलॉजी, एग्रीकल्चर या एनिमल हसबेंड्री से ग्रेजुएशन कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

इतना मिलेगा वेतन, जुलाई में हो सकती है परीक्षा (Salary and Exam Update)

आयोग के अनुसार चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और परीक्षा की संभावित तिथि 12 जुलाई 2026 तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए तक वेतन मिलेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड में कराई जा सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती

आवेदन तिथि और फीस की पूरी जानकारी (Online Application Process)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 2 जून 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती होने पर अभ्यर्थियों को 5 जून से 7 जून तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा। सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपए रखा गया है। वहीं अनाथ अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आयु सीमा और आरक्षण का लाभ (Reservation Policy)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1984 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। भर्ती में महिला अभ्यर्थियों के लिए 31 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और खिलाड़ियों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

किस वर्ग के लिए कितने पद तय (Vacancy Details)

कुल 120 पदों में से 108 पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे, जबकि 12 पद विभागीय कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। सीधी भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 58 पद, SC के लिए 21, ST के लिए 4, OBC के लिए 15 और EWS वर्ग के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं विभागीय कोटे में 8 पद सामान्य वर्ग, 3 पद SC और 1 पद OBC कर्मचारियों के लिए तय किया गया है। इन पदों पर केवल विभाग में कार्यरत पात्र कर्मचारी ही आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती से संबंधित मुख्य विवरण कुल पद: 120 (108 सीधी भर्ती + 12 विभागीय)

आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मई 2026

अंतिम तिथि: 02 जून 2026

वेतनमान: लेवल-06 (₹35,400 – ₹1,12,400)परीक्षा तिथि (संभावित): 12 जुलाई 2026

शैक्षिक योग्यता: संबंधित विषय (जीव विज्ञान/कृषि/पशुपालन) में स्नातक डिग्री

आवेदन कैसे करें: उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

To Top