Connect with us
Uttarakhand news: Two teachers prabhat pundhir and dharmendra Chauhan Of Rudraprayag district selected for Akhil Bhartiya Civil Services Cricket. Akhil Bhartiya Civil Services

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ के दो शिक्षक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट के लिए चयनित

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड: पहाड़ के दो शिक्षक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट के लिए चयनित

1 min read

Akhil Bhartiya Civil Services: गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड, दो शिक्षकों का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन…

राज्य के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपने काबिलियत के दम पर चहुंओर चमक बिखेरने वाले राज्य के ऐसे वाशिंदों ने अनेकों बार समूचे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के दो ऐसे ही शिक्षकों से रूबरू कराने जा रहे हैं जो ना केवल राज्य के नौनिहालों के भविष्य को संवारने में जुटे हुए हैं बल्कि उनका चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में कार्यरत प्रभात सिंह पुंडीर और धर्मेंद्र चौहान की, जिन्हें राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
Akhil Bhartiya Civil Services)
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: चामा गांव की लीला का हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ पद पर चयन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर और राजकीय इंटर कॉलेज रांसी के शिक्षक धर्मेंद्र चौहान का राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। बीते रोज, वंदना कटारिया खेल स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के दौरान उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा 10 मार्च से नई दिल्ली में किया जा रहा है। जिसमें समस्त राजकीय कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते है।
(Akhil Bhartiya Civil Services)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जागेश्वर की कुसुम का भारतीय फेंसिंग महिला टीम में हुआ चयन, प्रदेश का बड़ा मान

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top