Connect with us
Uttarakhand news: Ambulance service started at Jolly Grant airport dehradun

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: जौलीग्रांट एयरपोर्ट में एंबुलेंस सेवा हुई शुरू, मात्र 100 रुपए में मिलेगी सुविधा

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: जौलीग्रांट एयरपोर्ट में एंबुलेंस सेवा हुई शुरू, मात्र 100 रुपए में मिलेगी सुविधा

1 min read

Jolly Grant Airport Ambulance service: देहरादून जौली ग्रांट एयरपोर्ट एंबुलेंस सेवा हुई शुरू, मात्र 100 रूपये में मिलेगी सुविधा

देहरादून जौली ग्रांट एयरपोर्ट से जहां लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है वही अब एयरपोर्ट पर एंबुलेंस सुविधा भी शुरू हो गई है। जी हां बता दें कि देहरादून से हैदराबाद सहित 3 अन्य राज्यों के लिए हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही अब देहरादून एयरपोर्ट पर बुजुर्गों, बीमारों तथा दिव्यांग लोगों के लिए अंबुलिफ्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से अंबुलिफ्ट की सेवा शुरू की गई है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि एएआई दिल्ली से 75 लाख रुपए की लागत लगातार अम्बुलिफ्ट को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया। (Jolly Grant Airport Ambulance Service)
यह भी पढ़े: पंतनगर दिल्ली फ्लाइट में मिलेगा छात्रों को किराए में 10% छूट सरकारी कर्मियों को फ्री भोजन

इसके साथ ही सिर्फ 100 रुपये अदाकर बिमार ,दिव्यांग ,और बुजुर्ग अंबुलिफ्ट का लाभ ले सकेंगे। पहले मरीजो को स्ट्रेचर, व्हीलचेयर के सहारे विमान तक ले जाया था जिससे उनको काफी दिक्कत होती थी। अब बीमारो ,दिव्यांगो और बुजुर्गो को अंबुलिफ्ट की सहायता से सीधे विमान तक छोडा जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top