Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
why is Shailesh Matiyani Award given in Uttarakhand at teacher day? Know some special facts. Shailesh Matiyani Award

उत्तराखण्ड विशेष तथ्य

देवभूमि दर्शन

Shailesh Matiyani Award: उत्तराखंड में कब से और क्यों दिया जाता है शैलेश मटियानी पुरस्कार? ..

Shailesh Matiyani Award: उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को प्रदान किया जाता है शैलेश मटियानी पुरस्कार, राज्यपाल करते हैं सम्मानित….

हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षकों को उनके सम्मान में एक विशेष प्रकार का पुरुस्कार दिया जाता है वह पुरुस्कार है “शैलेश मटियानी पुरस्कार”।
पर क्या आप जानते हैं की शिक्षा दिवस पर उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षकों को दिया जाने वाला यह विशेष पुरुस्कार “शैलेश मटियानी पुरस्कार” आखिर है क्या? और इसकी शुरुआत उत्तराखंड में क्यों कब और कैसे हुई थी। साथ ही यह शिक्षकों को किस उपलक्ष में दिया जाता है। तो चलिए हम आपको बताएंगे आखिर क्या है शैलेश मटियानी पुरस्कार।(Shailesh Matiyani Award)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार देखें सूची….

• शैलेश मटियानी पुरस्कार(Shailesh Matiyani Award):-

यह उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षकों को दिया जाने वाला एक प्रकार का विशेष पुरस्कार है जो शिक्षकों द्वारा छात्रों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन कार्य के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
क्यों और किसको दिया जाता है यह पुरस्कार
(Why and to whom Shailesh Matiyani award is given)
:यह पुरस्कार सभी शिक्षकों प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्य को उनके द्वारा विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों के हित में किए गए सभी आदर्श कार्यों जैसे कि विद्यालय में साधनों का विकास छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा के साथ ही सुविधाओं, एवं सभी शिक्षकों के साथ एक आदर्श पूर्ण सहभागिता में उत्कृष्ट शिक्षकों को चयनित करके दिया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के 13 – 13 शिक्षकों, संस्कृत के दो शिक्षकों और जिला एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत एक शिक्षक और प्रशिक्षक को दिया जाता है।
(Shailesh Matiyani Award)
यह भी पढ़ें- Girish Tiwari Girda Biography: गिरीश तिवारी गिर्दा का रिक्शा चालक से जनकवि तक का सफर .

• उत्तराखंड में कब हुई पुरस्कार की शुरुआत
(When did the Shailesh Matiyani award start in Uttarakhand)
:- उत्तराखंड में इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2009 में की गई थी। तब से यह पुरस्कार निरंतर हर वर्ष राज्य के सभी सम्मानित पात्र शिक्षकों को दिया जाता है।
किसके नाम पर दिया जाता है पुरस्कार
(in whose name the award is given)
:- शैलेश मटियानी पुरस्कार उत्तराखंड के कुमाऊं के महान साहित्यकार शैलेश मटियानी” के नाम पर दिया जाता है। यह हिंदी साहित्यकार के एक महान उपन्यासकार थे। जिन्होंने अपने जीवन के लगभग 50 वर्ष साहित्य साधना में दिया। वह एक महान उपन्यासकार, साहित्यकार, गीतकार, कहानीकार थे। साथी ही उन्होंने कई निबंध और प्रेरणादायक संस्मरण भी लिखे।
(Shailesh Matiyani Award)
यह भी पढ़ें- Mamta purohit Bageshwar: शिक्षिका ममता को मिला साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार बड़ा प्रदेश का मान

• शैलेश मटियानी (Shailesh Matiyani)

इनका जन्म अल्मोड़ा जनपद के बोड़ेछीना में 14 अक्टूबर 1931 को हुआ था। उनकी द्वारा लिखी कहानियों में कुमाऊं प्रवेश को अच्छी तरह समझा जा सकता है। अपने जीवन में मटियानी जी को एक अच्छे साहित्यकार कहानीकार एवं उपन्यासकार के रूप में कई बार सम्मानित किया गया। वह अपने उपन्यास में शब्दों के ताने बाने इतने स्पष्ट से बुनते थे कि पाठकों को उनकी लेखनी और भाव अच्छी तरह से समझ आ जाती थी। इनका पहला उपन्यास बोरीवली से बोरीबंदर था। जिसमें उन्होंने अपने जीवन काल में मुंबई में प्रवास के जीवन संघर्ष का चित्रण का उल्लेख किया है तथा इनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यासकार जिसने इनको प्रसिद्धि दिलाई वह था “हालदार” जिसमें उन्होंने कुमाऊं के कौटुंबिक जीवन का यथार्थ चित्रण किया है। उन्होंने अपने जीवन में लगभग 24 उपन्यास और 15 काव्य संग्रह किया। वह हिंदी साहित्य के एक अनुपम धरोहर थे। सन 24 अप्रैल 2001 को हिंदी साहित्य के इस महान उपन्यासकार का निधन हो गया। साहित्य के प्रति शैलेश मटियानी का समर्पण प्यार एवं उत्कृष्ट रचनाओं के फल स्वरुप इसी उपलक्ष में राज्य में शैलेश मटियानी पुरस्कार का वितरण किया जाता है।
(Shailesh Matiyani Award)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में जीआईसी के एक शिक्षक ने किया ऐसा काम हो रही बेहद सराहना

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड विशेष तथ्य

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top