Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand: Bageshwar teacher Mamta purohit got the Sarabhai National Scientific Teacher Award.

उत्तराखण्ड

बागेश्वर

Mamta purohit Bageshwar: शिक्षिका ममता को मिला साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार बड़ा प्रदेश का मान

Mamta purohit Bageshwar: मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के गोपेश्वर की रहने वाली है शिक्षिका ममता पुरोहित, मिला साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार…

समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली एक बड़ी खबर राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां कपकोट तहसील क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल उत्तरौड़ा में तैनात विज्ञान शिक्षिका डॉ. ममता पुरोहित को साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बताया गया है कि उन्हें यह सम्मान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है । उन्हें यह पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक परिषद और रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन प्रदान किया गया। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके विद्यालय के साथ ही समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Mamta purohit Bageshwar)
यह भी पढ़ें- pratibha thapaliyal bodybuilder: उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल ने सीनियर महिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र की रहने वाली ममता पुरोहित विज्ञान विषय की अध्यापिका है। वर्तमान में उनकी तैनाती बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उत्तरौड़ा में है। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया है। बताया गया है कि शिक्षिका ममता ने पुरस्कार के लिए अक्तूबर 2022 में ऑनलाइन पंजीकरण किया था। जिसके बाद वह देशभर से चुने गए 10 शिक्षकों में दूसरा स्थान पाने में कामयाब रही। सबसे खास बात तो यह है कि इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली वह उत्तर भारत की एकमात्र शिक्षिका हैं।
(Mamta purohit Bageshwar)

यह भी पढ़ें- Divya Negi Uttarakhand: संसद में धाकड़ अंदाज में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्या नेगी कौन हैं

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Trending

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Uttarakhand songs: Mamta Arya jhoda chachari song with nand Kishor Pandey
Uttarakhand: new beautiful kumaoni songs chahaa uttarakhandi released voice of Mamta Arya and Mahesh Kumar. Mamta Arya songs
Uttarakhand song: Singer Kishan Mahipal new song jhamm pichodi was released with Pannu Gusain acting. Kishan Mahipal new song
Uttarakhand: Young singer Priyanka Meher new garhwali song rangili pichhodi released. Priyanka Meher new song
Uttarakhand: Daksh Karki new Kumaoni song released with Bhawana Kandpal performance. Daksh karki new song
Uttarakhand: new Kumaoni song bawari pahadi released by Deepa Pant & Mahesh Kumar with Ganesh bhatt.
Uttarakhand: Singer Mamta Arya and Rakesh Kanwal new Kumaoni song he bhouji released. Mamta Arya Kumaoni Song
Folk singer Khushi Joshi Digari's beautiful Jhoda Chanchari song 'Dhura Patala (Dyo ki bochhara)' released.

Title

To Top