उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार देखें सूची….
1 min read
shailesh matiyani award 2023: शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को मिलेगा सम्मान, राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत…
इस वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि सम्मानित होने वाली सूची में प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है जिन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के अनुसार विभाग की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा इस वर्ष फरवरी में की गई थी जिसके बाद चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका ।लेकिन अब शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
(shailesh matiyani award 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हल्द्वानी की शैली ने न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया 52 वां स्थान बनेंगी जज
पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सूची में प्रारंभिक शिक्षा के अध्यापक:
1.आशा बुडाकोटी पौड़ी गढ़वाल जिले से ।
2. संजय कुमार कुकसाल- उत्तरकाशी
3.ऊषा गौड़ – देहरादून
4.संजय कुमार -हरिद्वार
5.उत्तम सिंह राणा – टिहरी
6. रवीश चंद्र पंचौली- चंपावत
7. सुरेश चंद्र सती- बागेश्वर
8. गंगा आर्य- पिथौरागढ़
9. डाॅ. आशा बिष्ट- नैनीताल
(shailesh matiyani award 2023)
यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड सरकार ने संविदा कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात….
वही माध्यमिक शिक्षा में शामिल शिक्षको की सूची:
1.लोकेंद्रपाल सिंह उत्तरकाशी
2.संजय कुमार देहरादून
3. दमयंती चंद पिथौरागढ़
4. त्रिभुवन चंद बागेश्वर
5. डाॅ. प्रभाकर जोशी अल्मोड़ा
6.निर्मल कुमार ऊधमसिंह नगर को पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान से निर्मल कुमार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डाॅ. शैलेंद्र सिंह धपोला को भी सम्मानित किया जाएगा।
(shailesh matiyani award 2023)
यह भी पढ़ें- Rajesh Bhandari Air force: उत्तराखंड के राजेश भंडारी बने वायुसेना में उप प्रमुख
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
