Connect with us
Uttarakhand news: Indian army soldier khilap Singh Negi of chamoli martyred. Khilap Singh Negi Army devbhoomidarshan17.com

Uttarakhand Martyr

उत्तराखंड का जवान खिलाप सिंह नेगी शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Khilap Singh Negi Army: मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुए खिलाप, दो वर्ष पहले ही हुए थे सेना में भर्ती…..

समूचे उत्तराखण्ड के लिए इस वक्त एक दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां का एक वीर सपूत मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान खिलाप सिंह नेगी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे नंदानगर घाट के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले थे। जवान बेटे की शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Khilap Singh Negi Army

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 2 जिलों में स्कूल बंद भारी बारिश का अलर्ट जारी….

आपको बता दें कि शहीद खिलाप सिंह नेगी दो वर्ष पहले वर्ष 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। परंतु चमोली पुलिस ने उनकी शहादत की पुष्टि करते हुए उनके प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
(Khilap Singh Negi Army)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी जवान का आकस्मिक निधन विभाग में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in Uttarakhand Martyr

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!