Connect with us
Mahendra shakshi dhoni in nainital uttrakhand

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की वादियो में पहुँचे पूर्व कप्तान धोनी, पत्नी साक्षी के साथ करेंगे कैंची धाम के दर्शन

Mahendra Dhoni in Uttarakhand: मंगलवार रात नैनीताल में विश्राम कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान, इस बार साक्षी का जन्मदिन भी मनाएंगे उत्तराखण्ड में, पैतृक गांव जाकर देंगे सरप्राइज….

Mahendra Dhoni in Uttarakhand
दिनांक 15 नवंबर 2023 यानी कल का दिन समूचे देश वासियों के लिए खासा अहम है जहां एक ओर इस दिन बहनें भाई दूज के पर्व पर भाइयों की सलामती की दुआएं मांगेगी वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के मैदान पर भारतीय टीम की नजर सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का करने पर होगी। बात क्रिकेट की चल रही हों तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं मशहूर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को कैसे भुलाया जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ऐसी ही एक खबर आज उत्तराखंड से सामने आ रही है। जी हां… मूल रूप से उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले महेन्द्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। बताया गया है कि वे बाबा नीम करौली के विश्व विख्यात कैंची धाम आश्रम में न सिर्फ बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे बल्कि उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में सुकून के कुछ पल भी व्यतीत करेंगे।
(Mahendra Dhoni in Uttarakhand)
यह भी पढ़ें- धोनी परिवार की इस बार की यादगार होली देवभूमि उत्तराखंड के साथ

Dhoni Uttarakhand Visit
अभी तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार शाम को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह नैनीताल की ओर रवाना हुए। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी है। आपको बता दें कि साक्षी, राज्य के देहरादून जिले की रहने वाली है। बताया गया है कि धोनी आज की रात रिजर्व पुलिस लाइन के पास बने आर्मी क्वार्टर में विश्राम करेंगे, जिसके बाद वह बुधवार सुबह कैंची धाम की ओर रवाना होंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक धोनी जैसे ही दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे वहां मौजूद एयरपोर्ट अथॉरिटी के हैड ने उनसे मुलाकात की और फ़ोटो भी खिंचवाया। उधर दूसरी ओर जैसे ही यह खबर उनके प्रशंसकों को लगी तो एयरपोर्ट से लेकर नैनीताल तक उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत से उनके प्रशंसकों को कंट्रोल किया।Dhoni Uttarakhand Visit
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इस पानी के बोतल की खासियत विराट ने शेयर की इंस्टाग्राम पर

Mahendra shakshi dhoni uttarakhand
आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की उत्तराखण्ड की मौजूदगी के बारे में साक्षी के उस इंस्टाग्राम पोस्ट से भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं जिसमें उन्होंने रानीबाग-भीमताल-नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग की फोटो के साथ हमेशा क‌ई तरह के विकल्प होने की बात लिखी है। सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा जा रहा है कि धोनी दिवाली के बाद परिवार के साथ घूमने उत्तराखण्ड पहुंचे हैं।सूत्रों का यह भी कहना है कि एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सरप्राइज भी तैयार किया है। बता दें कि साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर को है. ऐसे में कहा जा रहा है कि धोनी परिवार साक्षी का जन्मदिन उत्तराखंड में ही मना सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि वह इस बार अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे।
(Mahendra shakshi dhoni uttarakhand)

यह भी पढ़ें- मानसी जोशी जिसने पहाड़ी खेतो से क्रिकेट खेलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सफर तय किया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!