Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / धोनी परिवार की इस बार की यादगार होली देवभूमि उत्तराखंड के साथ

उत्तराखण्ड बुलेटिन

धोनी परिवार की इस बार की यादगार होली देवभूमि उत्तराखंड के साथ

1 min read

 

धोनी परिवार की इस बार की यादगार होली देवभूमि उत्तराखंड के साथ




उत्तराखंड के विभिन्न इलाको में होली के अपने रंग देखे गए और अपने रीती रिवाजो से अलग अलग जिलों में होली मनाई गयी। सोशल मीडिया पे उत्तराखंड के होल्यारों को बखूबी यहाँ के पहाड़ी संस्कृति के हिसाब से होली मनाते हुए देखा गया ।
इसी होली के रंग में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के परिवार को भी देहरादून में देवभूमि के रंगो में रंगते हुए देखा गया,जिसकी फोटो साक्षी ने इंस्ट्रागाम पे अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की हुई है।

धोनी परिवार की इस बार की यादगार होली देवभूमि उत्तराखंड के साथ




महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की होली की फोटो सोशल मीडिया इंटाग्राम पर मौजूद जीवा के इंटाग्राम खाते में देखने को मिल रही है, जो की साक्षी के व्यक्तिगत खाते से शेयर नहीं की गयी है। धोनी की बेटी जीवा अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहती हैं। जीवा की पहचान सेलेब किड्स में होती है। फोटो लोकशन देहरादून दिखाया जा रहा है, जिस से इस बात की पुष्टि होती है की धोनी परिवार ने देहरादून में इस बार की होली मनाई है।




इसके साथ ही कुछ दिनों पहले धोनी के देहरादून में फार्म हाउस के लिए जमीन लेने की खबर भी सुर्खिओ में थी। खबर थी की इसके लिए सहस्रधारा रोड पर काला गांव में जमीन भी पसंद कर ली गई है। धोनी की पत्नी साक्षी अपने मां-पिता के साथ सहस्रधारा रोड पर काला गांव में इस जमीन को देखने गई थी और जमीन का पूरा जायजा ले चुकी हैं। गौरतलब है की की साक्षी के माता-पिता भी देहरादून में ही रहते है तो साक्षी इच्छा भी फार्म हाउस देहरादून में बनाने की ही थी।
आपको बताते चले की धोनी ने अपनी बेटी जीवा का जन्म दिन भी देहरादून में ही बनाया था। इस साल वो अपनी बेटी के जन्म दिन के मौके पर देहरादून नहीं पहुंच पाए थे, क्योकि धोनी अपनी बेटी के जन्मदिन के दौरान साउथ अफ्रीका में टीम के साथ थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top