Connect with us
Virat Kohli in uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इस पानी के बोतल की खासियत विराट ने शेयर की इंस्टाग्राम पर

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड के इस पानी के बोतल की खासियत विराट ने शेयर की इंस्टाग्राम पर

1 min read

Virat Kohli water Bottle: कोहली ने इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट, धोनी की तारीफ में लिखे ये शब्द…

उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में फुरसत के कुछ दिन बिताने के बाद भले ही मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ बीते रोज रवाना हो गए हों परन्तु वह अपने साथ पहाड़ की ऐसी यादों को समेटकर ले गए हैं जो उनके जेहन में हमेशा रहेंगी। इसकी बानगी विराट और अनुष्का द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई पोस्टों में भी देखने को मिल रही है। आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पानी की बोतल पर बनी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छापी गई है यानी बोतल पर धोनी का विज्ञापन है। इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते हुए विराट कोहली ने लिखा है कि धोनी हर जगह हैं। पानी की बोतल पर भी। कोहली ने इस फोटो के साथ दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
(Virat Kohli water Bottle)
Virat Kohli water Bottle Dhoni
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के काकड़ीघाट आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का आज घूमेंगे अल्मोड़ा की वादियों में

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की दोस्ती जगजाहिर है। कोहली ने धोनी की ही कप्तानी में 2008 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और उन्हीं की कप्तानी में वह तीनों फॉर्मेट में नियमित तौर पर टीम इंडिया का हिस्सा बन गए थे। धोनी के टेस्ट मैच फार्मेट से संन्यास लेने के बाद कोहली पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और उसके बाद 2017 में वनडे और टी20 के कप्तान भी बन गए थे। अपनी इस सफलता का सबसे अधिक श्रेय विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी को ही देते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि कोहली इससे पहले भी कई बार धोनी को लेकर उनके मन में प्यार और सम्मान होने का जिक्र कर चुके है।
(Virat Kohli water Bottle)

यह भी पढ़ें- नैनीताल : कैंची धाम पहुंचे विराट अनुष्का आरती कर बाबा का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top