Connect with us
Ankit Joshi of ranikhet almora haldwani uttarakhand NASA

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: रानीखेत के अंकित जोशी नासा में बनें एशिया समन्वयक बढ़ाया प्रदेश का मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: रानीखेत के अंकित जोशी नासा में बनें एशिया समन्वयक बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Ankit Joshi NASA: मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के रहने वाले हैं अंकित, वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में रहता है परिवार….

Ankit Joshi NASA
राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उत्तराखण्ड के इन होनहार युवाओं की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही प्रतिभाशाली युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन नासा-यूएसऐड में एशिया समन्वयक के पद पर हो गया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र के रहने वाले अंकित जोशी की, जो नासा-यूएसऐड में बतौर एशिया समन्वयक सर्विर साइंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस के कोर मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अंकित की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अभिनेता कुणाल पंत बंधे वैवाहिक जीवन में, भीमताल में लेखा के साथ लिए सात फेरे

Ankit Joshi Ranikhet
आपको बता दें कि ‘सर्विर’ अमेरिका की नासा और अमेरिका की अंर्तराष्ट्रीय विकास संस्था (यूएसऐड) का संयुक्त उपक्रम है। जो विश्वभर में विकासशील देशों को अंतरिक्ष के उपग्रहों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर जलवायु परिवर्तन से निपटने, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विषयों और भू-उपयोग के संबंध में सहायता प्रदान करती है। बताते चलें कि वर्तमान में अंकित का परिवार राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के ऊंचा पुल क्षेत्र में रहता है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से प्राप्त करने के उपरांत मुंबई विवि से अंग्रेजी में स्नातक करने के बाद सिंगापुर, डेनमार्क और दिल्ली विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई पूरी की है। वह प्रसिद्ध फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह के दामाद हैं। तथा वर्तमान में सर्विर के दक्षिण पूर्वी एशिया के बैंकाक स्थित कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पिता मोहन चंद्र जोशी जहां चीनी उद्योग से सेवानिवृत्त हैं वहीं उनकी माता मंजू जोशी एक कुशल गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी के मिथिल जोशी बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top