Connect with us
Kosi River Almora news today

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद हादसा, नदी में नहाने के दौरान चली गई छात्र की जिंदगी, मचा कोहराम

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद हादसा, नदी में नहाने के दौरान चली गई छात्र की जिंदगी, मचा कोहराम

1 min read

Almora news today: कोसी नदी में नहाने गए छात्र की नदी मे डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम….

Almora news today: गौरतलब हो कि गर्मियों के दौरान अक्सर लोग बिना कुछ सोचे समझे नदियों में नहाने के लिए उतर पड़ते हैं। जिसके चलते कभी नदी के तेज बहाव में आने के कारण उनकी मौत हो जाती है लेकिन फिर भी इन दर्दनाक हादसों से कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। ऐसी ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पर एक छात्र कोसी नदी में नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुआ है। बता दें इन दिनों कुमाऊं मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं। जिसको लेकर प्रशासन बार-बार लोगों को नदी वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने की सख्त सलाह देता आ रहा है लेकिन बावजूद इसके लोग प्रशासन की बात को नजरअंदाज करते हुए खुद मौत के मुंह में जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में गुलदार का आतंक, क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर को बनाया अपना निवाला

Kosi River Almora
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले का रहने वाला छात्र गोकुल सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट स्कूल से छुट्टी होने के दौरान अपने कुछ दोस्तों के साथ जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित शिव मंदिर मटेला के पास कोसी नदी में नहाने के लिए उतरा लेकिन तभी उसका संतुलन पानी के तेज बहाव में खोने लगा जिससे वो नदी के तेज बहाव में डूब गया। छात्र को डूबता देख उसके अन्य दोस्तों मे चीख पुकार मच गई। तभी शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद कटारमल क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक राहुल रावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्र के नदी में डूबने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी और बताया कि यह सोमेश्वर पुलिस क्षेत्र की घटना है फिर भी राजस्व पुलिस की ओर से आपदा प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई लेकिन इससे पहले ही छात्र का शव लोगों ने नदी से बाहर निकाल लिया था। गोकुल सिंह बिष्ट केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में कक्षा 10 वीं का छात्र था उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में रोडवेज बस ने युवक को बुरी तरह रोंदा, मौत, छीन गया मां का इकलौता सहारा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top