Connect with us
Uttarakhand news: Mithil Joshi of Haldwani became Lieutenant in Indian Navy.

Home / अल्मोड़ा / बधाई: हल्द्वानी के मिथिल जोशी बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बधाई: हल्द्वानी के मिथिल जोशी बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Mithil Joshi lieutenant Navy: हल्द्वानी के  मिथिल जोशी बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट 

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासतौर पर सैन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखण्ड के बरसीमी गांव निवासी मिथिल जोशी की, जिन्होंने बीते शनिवार को इंडियन नेवल अकादमी एझिमाला में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पगबाधा पार की। इस दौरान वहां मौजूद उनके माता-पिता ने बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर उसे नौ सेना को समर्पित किया।(Mithil Joshi lieutenant Navy)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गणाई- गंगोली के रोहित चयनित हुए भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के लिए

बता दें कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाले मिथिल का परिवार वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के मथुरा विहार में रहता है। मिथिल ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा हाइलैंड पब्लिक स्कूल से प्राप्त करने के उपरांत सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। बताते चलें कि मिथिल के पिता केके जोशी जहां राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कार्यरत हैं वहीं उनकी मां भावना जोशी एक कुशल गृहिणी हैं। मिथिल की इस सफलता से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है तथा उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: जाखपंत की नमृता बनी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट परिजनों ने सजाएं सितारे

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top