anadolu yakası escort - bursa escort - bursa escort bayan - bursa bayan escort - antalya escort - bursa escort - bursa escort -
istanbul escort - istanbul escorts -
ümraniye escort - bursa escort - konya escort - maltepe escort - eryaman escort - antalya escort - beylikdüzü escort - bodrum escort - porno izle - istanbul escort - beyliküdüzü escort - ataşehir escort - van escort -
Connect with us
alt="uttarakhand Tehri women death case"

उत्तराखण्ड

टिहरी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: पहाड़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

uttarakhand: अभी तक साफ नहीं हो पाया है मामला, सुसुराल वालों ने बताया है महज आत्महत्या..

राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है जहां एक विवाहिता महिला वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अभी तक मौत के किसी भी कारण का पता नहीं चल पाया है परन्तु जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर वंदना की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की ओर से राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि मृतक बेटी के सांस, ससुर और पति मृतका के साथ आए दिन माट-पीट करते रहते थे, उसे परेशान करते थे। बीते छह माह पूर्व भी इनके द्वारा वंदना के साथ इतनी मारपीट की गई थी कि वह ससुराल से भागकर मायके आ गई थी। जिस कारण उन्हें शक है कि इनके द्वारा ही उनकी बेटी वंदना की हत्या की गई है। उन्होंने बेटी की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी उच्चाधिकारियों से की है, जिससे उनकी मृतक बेटी को इन्साफ मिल सकें। राजस्व पुलिस की टीम वंदना की मौत के सभी कारणों की जांच बारिकी से कर रही है। सोशल मीडिया पर भी मृतका के मायके वालों की तरफ से इस बात को जोर-शोर से उठाया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में बुजुर्ग महिला की हुई दवा खत्म तो पुलिस के जवान खुद घर पर गए देने

मृतका की है एक तीन महीने की मासूम बच्ची:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला गांव निवासी जीत सिंह की पत्नी वंदना देवी का शव बीते सोमवार की रात पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। जिस पर मृतका के परिजनों ने राजस्व पुलिस को घटना की सूचना दी। राजस्व पुलिस की टीम ने रात को ही घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया। राजस्व पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है कि मृतका की एक तीन माह की बेटी भी है और उसका पति नजदीकी इंटर कॉलेज में एक शिक्षक है। मृतका के परिजनों ने जहा इसे महज आत्महत्या बताया था वहीं क्षेत्र के ही गहड़ गांव निवासी मृतका के पिता लक्ष्मीनाथ ने ससुराल वालों पर वंदना की हत्या का आरोप लगाकर मामले को पुलिस के लिए और भी पेंचीदा कर दिया है। उन्होंने बालगंगा तहसील में दी गई अपनी तहरीर में मृतका की हत्या की आंशका जाहिर करते हुए बताया है कि वंदना की शादी बीते ‌साल जनवरी 2019 में हुई थी, तभी से वंदना के पति, सास और ससुर अक्सर उसे अक्सर परेशान करते थे।


यह भी पढ़ें- गुजरात में फंसे उत्तराखण्ड के युवाओं ने सीएम से लगाई गुहार.. ले जाए अपने राज्य में देखिए विडियो

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top