Connect with us
Uttarakhand news: Haldwani Anushka Singh got 96.2% in CBSE 12th board result
Image : Devbhoomi darshan ( CBSE 12th Board Result)

Home / UTTARAKHAND NEWS / हल्द्वानी की अनुष्का ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 96.2 प्रतिशत अंक पिता हैं ड्राइवर

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

हल्द्वानी की अनुष्का ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 96.2 प्रतिशत अंक पिता हैं ड्राइवर

1 min read

CBSE 12th Board Result  : गरीबी को मात देकर रचा इतिहास, ड्राइवर की बेटी अनुष्का सिंह ने 12वीं में हासिल किए 96.2% अंक

Anushka Singh CBSE Result Haldwani   : नैनीताल जिले के  हल्द्वानी की बेटी अनुष्का सिंह  ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। देवल चौड़ निवासी और हल्द्वानी के केवीएम स्कूल (KVM School Haldwani) की छात्रा अनुष्का ने बिना कोचिंग के  सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शानदार 96.2% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़े : Cbse 12th result: उत्तराखण्ड की बेटी अनुष्का ने रचा इतिहास बिना ट्यूशन 99% बनना चाहती हैं IAS

देवभूमि दर्शन से बातचीत मे अनुष्का के परिजनों ने बताया की अनुष्का के पिता बलवीर सिंह एक ऑटो ड्राइवर हैं और मां राधा  दीक्षांत स्कूल में बस स्टाफ मे हेल्पर का कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अनुष्का ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की। अनुष्का पहले से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही है जो आगे चलकर नीट  परीक्षा  क्लीयर कर  डॉक्टर बनना चाहती है और अब वे इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। अनुष्का बताती हैं कि यह सफलता उनके माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से ही संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि वे अपने मां-बाप के सपनों को पूरा करना चाहती हैं और भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करती रहेंगी। बताते चलें अनुष्का ने BiO, physics , chemsitry विषय लिए थे जिसके लिए वह नियमित 10 से 12 घंटे पढ़ाई किया करती थी। KVM School Haldwani के समस्त स्टाफ ने अनुष्का की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top