UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 17 मई तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather Forecast IMD : प्रदेश में कहीं मौसम रहेगा साफ तो कहीं होगी बरसात, येलो अलर्ट जारी, आने वाले दिनों में मौसम लेगा करवट…
Uttarakhand weather Forecast IMD : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के तेवर लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं जिसके चलते प्रदेश में कभी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है तो कभी मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके कारण दिनभर चटक धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा है वही कभी अचानक से आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी की तपिश महसूस होने लगी है लेकिन इस बीच आज शुक्रवार को मौसम करवट लेता हुआ नजर आने वाला है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 11 मई तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी…
मौसम विभाग की माने तो आज 16 मई को उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग, टिहरी ,पिथौरागढ़ बागेश्वर ,अल्मोड़ा, चंपावत ,नैनीताल जिले के कुछ कुछ इलाकों में बारिश व झोकेदार हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 17 मई को उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों समेत पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 18 मई को मौसम साफ रहने वाला है। बताते चले प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है वहीं कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
