Connect with us
Uttarakhand News: Mahant Rohit Giri of Haridwar Chandi Devi accused of molesting a woman
Image : social media ( Mahant Rohit Giri Chandi Devi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: हरिद्वार चंडी देवी के महंत रोहित गिरी पर महिला से छेड़खानी का आरोप

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand News: हरिद्वार चंडी देवी के महंत रोहित गिरी पर महिला से छेड़खानी का आरोप

1 min read

Mahant Rohit Giri Chandi Devi  : चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी पर लगा महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

 Haridwar Mahant Rohit Giri Chandi Devi temple : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर लुधियाना से पहुंची एक महिला ने महंत पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते पुलिस ने आरोपी महंत को हिरासत में लिया है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक महंत की दो पत्नियां हैं इतना ही नही बल्कि महंत ने अपनी पहली पत्नी से तलाक नही लिया है जबकि बिना तलाक़ के दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है।

यह भी पढ़े :Dehradun Gang Rape Case: देहरादून में नाबालिक किशोरी के साथ बस में गैंगरेप…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना की निवासी एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था जिसके कारण महिला एक वर्ष पहले हरिद्वार में इस समस्या का समाधान करवाने के लिए हवन कराने पहुँची थी । तभी इस दौरान चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी ने महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल किया इतना ही नहीं बल्कि बीते 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचा तो उसने महिला को फोन कर बुलाया। महिला को लगा कि महंत उसकी समस्या का हल निकालने के लिए उसे बुला रहे हैं लेकिन जब महिला वहां पहुंची तो महंत ने कार सुनसान जगह ले जाकर उससे छेड़खानी शुरू करी । इस पूरे प्रकरण की जानकारी महिला ने लुधियाना थाने में दर्ज करवाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है जिसके आधार पर आरोपी महंत के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस ने रोहित गिरी के आवास पर दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ लुधियाना ले गई है।

महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी पर जमकर हंगामा

बताते चले चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पहली पत्नी भी कई लोगों को लेकर उनके आवास पर पहुंची जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए लोगों ने भी खूब तोड़फोड़ की महंत की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी भी है। पहली पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा की बिना तलाक के रोहित गिरी दूसरी पत्नी को रख रहा है और अब एक महिला के साथ छेड़खानी जैसा मामला सामने आया है जिस पर उसकी गिरफ्तारी हुई है पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत करवाया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top