anadolu yakası escort - bursa escort - bursa escort bayan - bursa bayan escort - antalya escort - bursa escort - bursa escort -
istanbul escort - istanbul escorts -
ümraniye escort - bursa escort - konya escort - maltepe escort - eryaman escort - antalya escort - beylikdüzü escort - bodrum escort - porno izle - istanbul escort - beyliküdüzü escort - ataşehir escort - van escort -
Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ी गैलरी

सिनेमा जगत

सुप्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय के सुपरहिट गीत को रुचिका कंडारी ने दी अपनी बेहतरीन आवाज



अगर बात करे 90 के दशक के लोगो की तो उस दौर में ललित मोहन जोशी और माया उपाध्याय के सुपरहिट गीत सबकी जुबा पर रहते थे। उनकी बेमिसाल जोड़ी के सुप्रसिद्ध गीत आज सदाबहार पहाड़ी गीतमाला में अपना एक विशेष स्थान रखते है। सुप्रसिद्ध कुमाऊंनी गायिका माया उपाध्याय ने उत्तराखण्ड के लोकगीतो को एक नया आयाम ही नहीं वरन एक नयी दिशा भी दी। वो उस दौर से गायिकी के क्षेत्र में है जब स्व.गोपाल बाबू गोस्वामी के सदाबहार गीत कुछ धूमिल से पड़ने लगे थे, क्योकि जैसे जैसे पीढ़ी आगे बढ़ती है युवा नए आधुनिक गीतों में रुझान रखते है। हम बात कर रहे है , आज रुचिका कंडारी की जो अपनी सुरमयी और जादुई आवाज से लाखो लोगो का दिल जीत चुकी है। रुचिका कंडारी ने वैसे गढ़वाली गीतों को ही अपनी आवाज दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमे उन्होंने माया उपाध्याय के गीत ” मैं तुमरी चंदा, तुम म्यारा चकोरा के भली रूपा के भली बुलाना “ को अपनी बेहतरीन आवाज दी है। माया उपाध्याय के ऑफिसियल चॅनेल लोकवाणी एसोसिएशन पर यह गीत 7 लाख हिट्स ले चूका है।

 


यह भी देखे-रुचिका कंडारी ने अपने मांगल गीत से दिल्ली में लोगो को बना दिया अपना मुरीद
रुचिका का मूल निवास और शिक्षा : रुचिका कंडारी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है, और वर्तमान में दिल्ली में ही रहती है, रुचिका की प्राम्भिक पढ़ाई दिल्ली से हुई और आगे की उच्च स्तर की पढाई भी दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। रुचिका बताती है की उन्हें बचपन से ही अदाकारी और संगीत का बहुत शौक था, और उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों से काफी प्रेरित हुई है, जिनमे की विशेष कर गढ़ रत्न नरेंद्र नेगी जी के गीत है। रुचिका वर्तमान में श्री राम कला केंद्र से शास्त्रीय संगीत से सम्बंधित कोर्स कर रही है। रुचिका और सोमेश दोनों उत्तराखण्ड़ की संस्कृति और लोकगीतों को दुनियाभर के सामने एक नए अंदाज में लाना चाहते है। दोनों का कहना है की जिस प्रकार उत्तराखण्ड़ के पड़ोसी राज्य पंजाब की संस्कृति आज देश विदेशो में अपना नाम रखती है उसी प्रकार उत्तराखण्ड़ की संस्कृति को भी विश्वस्तर पर लाना चाहते है।






माया उपाध्याय के गीत ” मैं तुमरी चंदा, तुम म्यारा चकोरा के भली रूपा के भली बुलाना “ उनके ऑफिसियल चैनल लोकवाणी एसोसिएशन पर देखिए।

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top